फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Sports done in the allocation of examiners

यूपी बोर्ड: परीक्षार्थियों के आवंटन में किया खेल

Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Sports done in the allocation of examiners
up board
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल कराने की पटकथा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी के दौरान ही लिख दी थी। केंद्र निर्धारण के बाद परीक्षार्थियों के आवंटन में बड़ा खेल किया गया है। बोर्ड के नियमों को दरकिनार कर सहायता प्राप्त (एडेड) इंटर कालेजों में क्षमता से बहुत कम परीक्षार्थी रखे गए हैं। वहीं अधिकतर एडेड विद्यालयों का सेंटर एडेड में ही डाला है।
विज्ञापन

विभाग ने वित्त विहीन विद्यालयाें का परीक्षा केंद्र एडेड विद्यालयाें में डालने से परहेज किया है। ज्यादा वित्त विहीन के सेंटर वित्त विहीन विद्यालयों में हैं। सूत्राें की मानें तो यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। श्री रत्नमुनि जैन इंटर कालेज लोहामंडी में आयोग की परीक्षाओं में भी 500 के करीब परीक्षार्थी बैठते हैं। बोर्ड परीक्षा में यहां दिगंबर जैन इंटर कालेज धूलियागंज का सेंटर डाला गया है। करीब 75 परीक्षार्थी हैं। 250 के करीब मेजबान विद्यालय की छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। आरबीएस इंटर कालेज, खंदारी में महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज का सेंटर हैं। यहां 250 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। क्षमता 500 से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

 एनसी वैदिक इंटर कालेज, आगरा कैंट, डीवीएसएस खालसा इंटर कालेज, जीएसके इंटर कालेज, किरावली, जनता इंटर कालेज, किरावली सहित तमाम एडेड कालेज में क्षमता से कम परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। बोर्ड का निर्देश है कि वित्त विहीन विद्यालयों के केंद्र पहले राजकीय और एडेड कालेजों में फिर वित्त विहीन में डाले जाएं। वहीं एडेड कालेजों में क्षमता के अनुरूप अधिकतम परीक्षार्थी डालने की बात कही गई है, भले ही एक से अधिक विद्यालयों का सेंटर डालना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सभी एडेड कालेजों में परीक्षार्थियों की संख्या बहुत कम मिल रही है। क्षमता के अनुरूप परीक्षार्थी नहीं आवंटित किए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
- डा. प्रदीप कुमार, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)

सरस्वती विद्या मंदिर को नहीं बनाया केंद्र
आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, विजय नगर कालोनी को चालू सत्र की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया गया है। यह एडेड विद्यालय है। करीब 300 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था भी है। यह पूर्व के वर्षों में केंद्र बनता रहा है।

गृह विज्ञान में नहीं पकड़ में आई नकल
आगरा (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की परीक्षा की कड़ी में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन और इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिले में उड़नदस्ते नकल नहीं पकड़ पाए। कम केंद्रों पर परीक्षा थी।  
शनिवार को दोनों पाली में महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा है। पहली पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य और इंटरमीडिएट का अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा है।

केंद्रों पर नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक
आगरा (ब्यूरो)। इंटरमीडिएट की हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में भी कक्ष निरीक्षकाें का टोटा रहेगा। शुक्रवार शाम तक परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। कुछ शिक्षकों को संबंधित विद्यालय रिलीव नहीं कर रहे, कुछ की ड्यूटी लगी है पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे नहीं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जो कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे हैं, उनके नाम मांगे गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ममता इंटर कालेज की केंद्र व्यवस्थापक को बदला
आगरा (ब्यूरो)। हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में अनियमितता पर ममता गर्ल्स इंटर कालेज की केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया है। आरबीएस इंटर कालेज, खंदारी के शिक्षक को लगाया गया है। यहीं के एक शिक्षक को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सह जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआईओएस) अर्चना गुप्ता ने गुरुवार को पहली पाली की परीक्षा में ममता गर्ल्स इंटर कालेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण आख्या लिखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक से दैनंदिनी मांगी गई तो वह उपलब्ध नहीं करा पाईं। एडीआईओएस ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव को बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के बारे में कुछ पता भी नहीं। उनको बदले जाने की संस्तुति की। केंद्र के प्रथम तल पर स्थित एक कक्ष में कुछ अव्यवस्था भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed