{"_id":"69bf05f28c83b7607501a7f4","slug":"up-board-result-of-276-schools-in-trouble-notice-issued-agra-news-c-25-1-agr1008-1016437-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 276 विद्यालयों के परीक्षाफल पर संकट, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 276 विद्यालयों के परीक्षाफल पर संकट, नोटिस जारी
Sun, 22 Mar 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जिले में 276 विद्यालयों के परीक्षाफल पर संकट बना हुआ है। सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। जिले के 931 विद्यालयों में 276 ने हाईस्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अभी तक अपलोड नहीं किए गए हैं। ऐसे में समय से परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सकेगा। इनको तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय में आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड नहीं किए तो इन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम रुक सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि इन विद्यालयों को कई बार हिदायत दी जा चुकी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने भेजे नोटिस में 25 मार्च तक समय दिया है। निर्धारित समय में सभी विद्यालयों को आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वेबसाइट पर आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक अपलोड नहीं हो पाएंगे। ऐसे में परीक्षा परिणाम प्रभावित होने पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। बता दें जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,21,922 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। संवाद