UP Board Result 2022: बेटों को किया पीछे, टॉप-10 में छाईं बेटियां
बेटों की अपेक्षा बेटियां हाईस्कूल में 6.68 फीसदी और इंटरमीडिएट में 8.42 फीसदी अधिक सफल रही हैं। इतना ही नहीं टॉप-10 में भी बेटियों का जलवा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बेटियां छाई हुई हैं। आगरा जिले में बेटों की अपेक्षा बेटियां हाईस्कूल में 06.68 फीसदी और हाईस्कूल में 8.42 फीसदी अधिक सफल हुई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर बेटे जरूर रहे हैं पर टॉप टेन में बेटियों की संख्या अधिक रही है।
हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 65,371 में से 38,650 छात्र और 26,721 छात्राएं थीं। परीक्षा में 33,611 छात्र और 24,649 छात्राएं शामिल हुईं। 29,920 (89.02 फीसदी) छात्र और 23,588 (95.70 फीसदी) छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं। इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 52,395 में से 30,181 छात्र और 22,214 छात्राएं थीं। परीक्षा में 27,316 छात्र और 20,754 छात्राएं शामिल हुईं। 22,921 (83.91 फीसदी) छात्र और 19,163 (92.33 फीसदी) छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं।
इंटर में सात व हाईस्कूल में 12 छात्राएं टॉप टेन में
जिले की टॉप टेन की सूची में इंटरमीडिएट में कुल 12 परीक्षार्थी हैं, इसमें सात छात्राएं और पांच छात्र हैं। हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में 21 परीक्षार्थी हैं, इसमें से 12 छात्राएं और नौ छात्र हैं।
टॉप टेन सूची
हाईस्कूल
रैंक परीक्षार्थी उत्तीर्ण प्रतिशत स्कूल
01 वीकेश 92.67 ठाकुर कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज नगला पाटम
01 प्रशांत ओझा 92.67 सिद्धांत राज इंटर कॉलेज जैतपुर कला, बाह
02 अंजली परिहार 91.50 एसबीएम इंटर कॉलेज शिवाकुंज केके नगर, सिकंदरा
02. ध्रुव सिंघल 91.50 श्रीमती विमला देवी कन्या इंटर कॉलेज, दुलहरा
03. दीपक 91.33 बीएनडीए इंटर कॉलेज जैतपुर कलां
03. विजय प्रताप कुशवाह 91.33 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील
04. नेहा शर्मा 91.17 एसएसएडी जी महाराज इंटर डौकी
04. पुष्पेंद्र कुमार 91.17 लाला जगन प्रसाद इंटर कॉलेज अछनेरा
05. सागर उप्रैती 91.00 न्यू सनफ्लॉवर इंटर कॉलेज अलीपुर शाहगंज
05. पूजा कुशवाह 91.00 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील
06. कामिनी त्यागी 90.83 बीआरआई इंटर कॉलेज बिल्हैनी, कबीस
06. अंजलि 90.83 श्रीमती ओमवती देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, जगनेर
07. कृष्णा शर्मा 90.67 संत बुद्धाराम इंटर कॉलेज खेरिया मोड़
08. अंजलि कुमारी त्यागी 90.50 एसपी सीआरसीएसवीएम इंटर कॉलेज, खेरागढ़
08. मनीषा गुर्जर 90.50 एसपी सीआरसीएसवीएम इंटर कॉलेज, खेरागढ़
08. भारती लोधी 90.50 श्री काली चरण इंटर कॉलेज अकबरपुर
08. सानिया कुमारी 90.50 श्री काली चरण इंटर कॉलेज अकबरपुर
09. भूमिका 90.33 बीएस इंटर कॉलेज चमरौली
09. अथर्व पचौरी 90.33 श्रीमती अंगूरी देवी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल
10. निधि राजपूत 90.17 रतन समाज इंटर कॉलेज पनवारी
10. मोनिका शर्मा 90.17 एसपी सीआरसीएसवीएम इंटर कॉलेज, खेरागढ़ आगरा
इंटरमीडिएट
रैंक परीक्षार्थी उत्तीर्ण प्रतिशत स्कूल
1. विक्रम सिंह 92.00 आशाराम रामनिवास इंटर कॉलेज, बाह
2. अंशिका बघेल 88.80 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील
3. सोनम शर्मा 88.20 श्री नवल सिंह इंटर कॉलेज, सोनरा, सैंया
4. पल्लवी सोनी 87.60 राजकमल कन्या इंटर कॉलेज, केदार नगर
5. तुलसी तोमर 87.40 बीडीके इंटर कॉलेज, शमसाबाद
6. धीरज शर्मा 87.20 गणपति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जौनई
7. आशीष कुमार 86.40 श्रीमती ईश्वरदेवी इंटर कॉलेज, रहनकला, एत्मादपुर
8. राधिका शर्मा 86.00 ज्ञान इंटर कॉलेज, जाहरपुरी, दहतोरा
8. वंदना 86.00 बीआरआई इंटर कॉलेज, बिल्हैनी, कबीस
9. निशु राना 85.80 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील
10. सूरज कुमार 85.60 श्री पीतम सिंह इंटर कॉलेज दूरा
10. भूपेंद्र तोमर 85.60 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील