फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2020: Up Highschool Fifth Toper Anshika Baghel Wants To Be A Doctor

Up Board Result 2020: डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हैं आगरा की टॉपर अंशिका बघेल

Sun, 28 Jun 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Jun 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020: Up Highschool Fifth Toper Anshika Baghel Wants To Be A Doctor
परिवार के साथ अंशिका बघेल - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की अंशिका बघेल ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है। अंशिका ने हाईस्कूल में 94.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अंशिका दरबारी लाल बघेल मानसिंह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद की छात्रा हैं।
विज्ञापन


सफलता के बाद अंशिका बघेल से बातचीत की गई। उनसे कामयाबी के बारे में पूछा। अंशिका ने बड़ी संजीदगी से अपनी सफलता को साझा किया। बता दें कि सामान्य परिवेश में पढ़ाई करने वाली अंशिका के पिता एक स्कूल में कार्यरत हैं। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु और परिवारीजनों को दिया। उनका सपना एक चिकित्सक बनने का है।
विज्ञापन


सवालः पढ़ाई के लिए कितना समय दिया
जवाबः समग्र प्रयासों और एकजुट मेहनत से सफलता हासिल होती है। लक्ष्य हासिल करने का एक मूल मंत्र है कठिन परिश्रम करना। घर में स्कूल की पढ़ाई को दोहराया। रोजाना कड़ा अभ्यास किया। करीब चार से छह घंटे घर में पढ़ाई की। इसके बाद कोचिंग और ट्यूशन के लिए पढ़ाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवालः रैंक के बारे में सोचा था
जवाबः
अंशिका बघेल ने बताया कि उन्होंने ये सोचा था कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने हैं। लेकिन प्रदेश में पांचवी रैंक आएगी ये उनके लिए एक सपने जैसा है। इस बात से परिवार के सभी लोग बेहद खुश है कि उत्तर प्रदेश की टॉपर सूची में उनका नाम आया है। 

सवालः सफलता का श्रेय किसे देना है
जवाबः पांचवी रैंक आने के बाद परिवार के सभी लोग और गुरुजनों को इस सफलता का श्रेय देना चाहती हूं। उनकी मेहनत से हाईस्कूल में ये मुकाम पाया। 

सवालः करियर में क्या बनना है
जवाबः प्रदेश में पांचवा स्थान और जिले में हाईस्कूल टॉप करना एक सपना जैसा है, इस सपने को साकार एक डॉक्टर बनकर करने का है। 

सवालः पढ़ाई के लिए माता-पिता क्या सोचते हैं
जवाबः पढ़ाई के लिए माता-पिता दोनों ने प्रेरित किया है। पिता एक स्कूल में कार्यरत हैं, हमेशा उन्होंने शिक्षक के तौर पर मार्गदर्शन किया है। मां गृहणी होने के बावजूद पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed