{"_id":"5cc42271bdec2207254c73f3","slug":"up-board-result-2019-class-12th-10th-toppers-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2019: कलक्टर बनना चाहती हैं आगरा टॉपर स्मृति, पीएम मोदी से हैं प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2019: कलक्टर बनना चाहती हैं आगरा टॉपर स्मृति, पीएम मोदी से हैं प्रेरित
Sat, 27 Apr 2019 06:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
12वीं में आगरा जिला में टॉपर स्मृति सिंह अपने दादा व पापा के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। आगरा की स्मृति सिंह ने इंटरमीडिएट में 88.80 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है। आगरा मंडल में स्मृति तीसरे स्थान पर है। ब्रज पब्लिक स्कूल रामबाग में पढ़ने वाली स्मृति प्रशासनिक सेवा में करियर बनाना चाहती हैं।
शहर के दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा के छात्र जयस्व कुमार ने हाईस्कूल में जिला टॉप किया है। इन्होंने 92.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जिले में इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों की संख्या 10191 है। दूसरे स्थान पर 812 और तीसरे स्थान पर 3129 बच्चे रहे हैं।
जिले में टॉप करने वाली स्मृति का सपना कलक्टर बनने का है। इसके लिए वो यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी करेंगी। उनका कहना है कि प्रशासनिक नौकरी के जरिये वह समाज और दबे-कुचले लोगों की मदद बेहतर ढंग से कर सकेंगी।

प्राप्त अंकों से खुश नहीं स्मृति
इंटरमीडिएट की जिला टॉपर छात्रा स्मृति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
स्मृति अपने अंकों से ज्यादा खुश नहीं हैं, उनका कहना है कि हाईस्कूल में 90.30 प्रतिशत अंक पाए थे और जिले में सातवां स्थान था। इंटरमीडिएट में इससे ज्यादा आने की उम्मीद थी। पढ़ाई कैसे करें, इसके बारे में स्मृति की अलग राय रखती हैं।
स्मृति ने कहा कि खुद की क्षमता का आकलन करके पढ़ाई के घंटे तय करें। शुरू से चरणबद्ध पढ़ाई से ही सफलता मिलती है, न कि एग्जाम टाइम पर दिन-रात एक करने से। खुद की पढ़ाई के बारे में बोली कि वो रोजाना छह से आठ घंटे तक पढ़ती थी।
शौक की बात करें तो स्मृति को बायोपिक देखना पसंद करती हैं। धोनी, सचिन, मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म देखी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का इंतजार है। अक्षय कुमार पसंदीदा कलाकार हैं।

'मोदी बेस्ट सर्विस मैन'
पसंदीदा नेता के बारे में पूछा तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया। कहा कि पीएम मोदी बेस्ट सर्विस मैन हैं, उनकी कार्य करने की क्षमता से प्रेरणा मिलती है। बेटी की सफलता पर पिता सत्येंद्र सिंह और मां श्रीमती सुनील सिंह गदगद हैं।
पेशे से दवा प्रतिनिधि (एमआर) सत्येंद्र बोले कि बेटी शुरू से ही होनहार है और उन्हें उम्मीद थी कि बेटी उनका नाम जरूर रोशन करेगी। स्मृति अपनी सफलता के लिए ब्रज पब्लिक इंटर कालेज के शिक्षक और परिवार को श्रेय देती हैं।