{"_id":"658db53699dd9c4e3d0a052b","slug":"up-board-released-model-papers-for-board-candidates-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-9120-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए यूपी बोर्ड ने जारी किए मॉडल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए यूपी बोर्ड ने जारी किए मॉडल पेपर
Thu, 28 Dec 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। यूपी बोर्ड ने भी सीबीएसई और आईसीएसई की तरह ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए वर्ष 2023-24 के लिए मॉडल प्रश्नपत्र वेबसाइट पर जारी किए हैं। विद्यार्थियों को इन मॉडल पेपरों से परीक्षा की तैयारी में काफी सहूलियत होगी। पहले 15 मिनट प्रश्नपत्रों को पढ़ने के लिए होंगे, जिससे दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढ़ा जा सके। परीक्षार्थी मॉडल पेपरों को बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर के अनुसार हाईस्कूल के प्रश्नपत्र में खंड अ बहु-विकल्पीय प्रकार के प्रश्नों का रहेगा। इसमें 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थी को इनके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। ओएमआर शीट पर उत्तर लिखते समय सावधानी रखनी होगी क्योंकि इन्हें काटकर या मिटाकर बदला नहीं जा सकेगा। खंड ब में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र में दो खंड होंगे। कुल 100 अंकों का पेपर होगा। सभी विषयों के मॉडल पेपर डाउन लोड कर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी अपनी परीक्षाओं के तैयारी विषयों के प्रारूप के अनुसार कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि विषयों के अध्यापक मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें। जिससे उनकी बेहतर तैयारी बोर्ड परीक्षा के लिए हो सके।
ऐसे कर सकते हैं मॉडल पेपर डाउनलोड : परीक्षार्थी मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपीडॉटईडीयूडॉटइन पर जाएं। वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। यहां मॉडल पेपर का ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद मॉडल ऑल सब्जेक्ट पेपर्स क्लास वाइज की विंडो ओपन होगी जिसमें कक्षा और विषय प्रदर्शित होंगे। संबंधित विषय के सामने डाउनलोड पर क्लिक कर मॉडल पेपर को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे कर सकते हैं मॉडल पेपर डाउनलोड : परीक्षार्थी मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपीडॉटईडीयूडॉटइन पर जाएं। वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। यहां मॉडल पेपर का ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद मॉडल ऑल सब्जेक्ट पेपर्स क्लास वाइज की विंडो ओपन होगी जिसमें कक्षा और विषय प्रदर्शित होंगे। संबंधित विषय के सामने डाउनलोड पर क्लिक कर मॉडल पेपर को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन