फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Online Education Will Start From April 20

यूपी बोर्ड: आगरा में जल्द शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई, शिक्षा अधिकारियों ने बनाई रणनीति

Wed, 15 Apr 2020 03:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 03:12 PM IST
सार

20 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
UP Board Online Education Will Start From April 20
पढ़ाई करते बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के स्कूलों में 20 अप्रैल से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी किया है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, उनके साथ चर्चा कर लॉकडाउन के दौरान कितना पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना है यह तय करेंगे। प्रधानाचार्य संबंधित विद्यालय के सभी शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की व्यवसाय upmsp.edu.in से ई बुक और दीक्षा पोर्टल www.diksha.gov.in से माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सभी कक्षाओं के विषयवार वीडियो को डाउनलोड कर व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ाई का समय सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। समय सारणी छात्र-छात्राओं को भी उपलब्ध करा कराई जाएगी। शिक्षकों को अपने विषय से संबंधित विद्यार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना होगा। इस ग्रुप में प्रधानाचार्य को भी जोड़ा जाएगा।

शिक्षक प्रतिदिन पाठ योजना बनाएंगे। उस पाठ से संबंधित सामग्री एक दिन पहले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने मंगलवार को ही ऑनलाइन पढ़ाई के संबंध में प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए।

गृहकार्य देने के साथ टेस्ट भी लिया जाना है 
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश दिया है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर ही छात्र छात्राओं की प्रतिक्रिया ली जानी है, उनको गृह कार्य दिया जाना है। इसके माध्यम से टेस्ट भी लिया जा सकता है। 

जेडी ‘साथी हाथ बढ़ाना’ अभियान की जानकारी देंगे
यूपी बोर्ड के विद्यालयों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के संबंध में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे। जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल मंडल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए चलाए गए ‘साथी हाथ बढ़ाना’ अभियान की जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed