{"_id":"685b6daf8beffb46ba0a5672","slug":"up-board-marksheet-2025-of-failed-students-were-not-found-in-the-bundles-of-many-schools-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Marksheet 2025: कई स्कूलों के बंडल में नहीं निकली फेल विद्यार्थियों की मार्कशीट, DIOS से की गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Marksheet 2025: कई स्कूलों के बंडल में नहीं निकली फेल विद्यार्थियों की मार्कशीट, DIOS से की गई शिकायत
Wed, 25 Jun 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:01 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने वाले परीक्षार्थियों की मार्कशीट नहीं मिली है। इसकी शिकायत स्कूल संचालकों की ओर से डीआईओएस कार्यालय में की गई है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रखें यूपी बोर्ड के अंकपत्र।
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट का वितरण मंगलवार को भी राजकीय इंटर कॉलेज में जारी रहा। कई स्कूलों को फेल विद्यार्थियों की मार्कशीट नहीं मिली है। यह शिकायत लेकर स्कूल संचालक भी आए। उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। अभी तक करीब 408 स्कूलों मार्कशीट पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
जिले के करीब 905 स्कूलों में मार्कशीट का वितरण होना है। पहले दिन करीब 150 स्कूलों के संचालक मार्कशीट व प्रमाण पत्र ले गए थे, तो दूसरे दिन यह संख्या 408 पहुंच गई है। स्कूलों से विद्यार्थियों को मार्कशीट का वितरण होना भी शुरू हो गया है। फेल वाले छात्रों की मार्कशीट कई स्कूलों को नहीं मिली हैं, जिससे परेशानी खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल संचालक देवेंद्र कुमार ने फेल वाली मार्कशीट बंडल में न मिलने की शिकायत की, तो अन्य स्कूलों में यह समस्या नजर आयी। अभी विभाग को मार्कशीट में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। वैसे भी बोर्ड के स्तर से परीक्षाफल से पहले हर विद्यालय को विद्यार्थी के नाम या अन्य रिकॉर्ड को ठीक कराने का मौका दिया था। इसके बाद भी कोई गलती सामने आती है, तो जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रमाणित कराने के बाद बोर्ड को प्रकरण भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि मार्कशीट वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है। कोई परेशानी सामने नहीं आयी है।