फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board

16256 परीक्षक नहीं पहुंचे केंद्र पर कैसे होगा मूल्यांकन

Tue, 17 Mar 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Up Board
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन भी गति नहीं पकड़ सका। दूसरे दिन भी 1911 में से 1256 परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी जारी करते हुए मूल्यांकन कार्य में सहयोग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर इंटरमीडिएट की 8902 उत्तर पुस्तिकाओं का मूूल्यांकन हो चुका था। यहां दूसरे दिन 402 में से 172 परीक्षक ही उपस्थित हुए। जबकि 44 प्रधान परीक्षकों में से 39 प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए। नरसिंह इंटर कॉलेज करहल पर दूसरे दिन 4957 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया। यहां 289 में से 100 परीक्षक ही उपस्थित हुए जबकि 29 में से 19 प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर दूसरे दिन हाईस्कूल की 16207 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। यहां 664 परीक्षकों में से मात्र 203 परीक्षक ही उपस्थित हुए जबकि 66 प्रधान परीक्षकों में से 56 प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए। जैन इंटर कॉलेज करहल पर हाईस्कूल की 15424 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार को कर लिया गया। यहां 556 में से 180 परीक्षक उपस्थित हुए जबकि 59 में से 39 प्रधान परीक्षक यहां उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed