फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board intermediate practical exams date December 15

यूपी बोर्ड: यहां पूरे सत्र में लैब का ताला तक नहीं खुला, प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारी

Mon, 25 Nov 2019 05:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
up board intermediate practical exams date December 15
विक्टोरिया इंटर कॉलेज की लैब पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा-2020 की कड़ी में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से होनी हैं। आगरा जिले में तमाम विद्यालय ऐसे हैं, जिसमें अभी तक प्रयोगशालाओं के ताले तक नहीं खुले हैं। विद्यार्थियों ने उनमें कदम तक नहीं रखा है। बोर्ड की व्यवस्था के अनुरूप परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होना, बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएं। इसकी रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्य की ओर से सुरक्षित रखी जाए। बोर्ड की ओर से मांगने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध करानी होगी। 
विज्ञापन


विक्टोरिया इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने बताया कि पूरे सत्र में लैब का ताला नहीं खुला है। पर्याप्त उपकरण नहीं हैं। रसायन विज्ञान की लैब की दशा बेहद खराब मिली। कक्ष में मलबा भरा हुआ है और टूटे फर्नीचर रखे हुए हैं। इन्हीं के बीच प्रयोग के उपकरण और केमिकल रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे सत्र में प्रैक्टिकल नहीं कराया गया

गेट पर ताला लगा है। पूरे सत्र में प्रैक्टिकल नहीं कराया गया। विद्यालय में इंटरमीडिएट में 29 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी विज्ञान वर्ग के हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन सिंह का कहना है कि भवन की दशा खराब होने से सारे लैब बंद हैं। इस पर काम कराया जाना है। 
 
महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में कला वर्ग की ही मान्यता है। विज्ञान वर्ग नहीं है। विद्यालय में लैब बना हुआ है। करीब दो वर्ष से यह प्रयोग में नहीं है। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को लैब में नहीं ले जाया जा रहा है। जबकि हाईस्कूल की मान्यता के लिए विद्यालय में लैब का होना जरूरी है। 

शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयोग कराकर पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लैब दरवाजे में दीमक लगा हुआ है। लैब के हाल में रखी मेजों पर धूल की परत जमी हुई थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रक्षपाल त्यागी का कहना है कि विज्ञान के शिक्षकों को लैब को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

निरीक्षण होगा, कमियां मिलने में होगी कार्रवाई

जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों की लैब ठीक दशा में होनी चाहिए। विधिवत रूप से प्रयोग कराए जाने चाहिए। विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। लैब संचालित न पाए जाने या कमियां मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed