फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up Board examination

बोर्ड परााक्षा: स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर होगी विशेष जिम्मेदारी

Fri, 24 Jan 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
up Board examination
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन कवायद कर रहा है। बोर्ड परीक्षा में सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात करके विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी के साथ पूरी की जा रही हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात करने के निर्देश दिए है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही प्रश्नपत्र का पैकेट खोलने व उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन का कार्य भी कराना होगा। उन्हें परीक्षा की पूरी सीडी भी तैयार करानी होगी। इसके अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी कि उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर समय से पहुंचें। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन जिलाधिकारी को परीक्षा की देनी होगी रिपोर्ट
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी कि वे परीक्षा के दौरान प्रतिदिन की रिपोर्ट से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। उनकी रिपोर्ट पर ही केंद्र की व्यवस्थाओं का आंकलन होगा। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट डीएम व उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों के प्रभारी और उप प्रभारी होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
विभागीय सूत्रों की मानें तो सचिव के निर्देश के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकारी विभागों के प्रभारी व उप प्रभारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों की सूची मांगी है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य चल रहा है। शीघ्र ही सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए जाएंगे।
सर्वेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed