फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam Survey started for setting up center in Agra

यूपी बोर्ड परीक्षा: आगरा में केंद्र बनाने के लिए सर्वे शुरू, बनाईं गईं 6 समितियां

Sat, 05 Nov 2022 11:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 11:46 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए18 नवंबर तक सर्वे पूरा होना है। इसके लिए छह समितियां बनाई गईं हैं। एक समिति में चार सदस्य रहेंगे।
 

विज्ञापन
UP Board Exam Survey started for setting up center in Agra
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : Rupesh

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने के लिए स्कूलों का भौतिक सर्वे शुरू हो गया है। डीएम की ओर से बनी छह समितियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 18 नवंबर तक सर्वे कर समितियों को अपनी रिपोर्ट देनी है। एक समिति में चार सदस्य रखे गए हैं। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि 2022-23 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 903 स्कूलों की जियो टैगिंग के बाद वहां भौतिक संसाधनों की जानकारी ऑनलाइन कर दी गई है। इनका सत्यापन कर ऑनलाइन दी गई जानकारी की हकीकत परखने के लिए तहसील स्तर की 6 समितियां बनी हैं। 

विज्ञापन

ये होगा समितियों का काम 

ये स्कूलों में जाकर फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, लॉक रूम, अलमारी, मुख्य मार्ग से दूरी समेत अन्य संसाधन और मानकों का आकलन कर रिपोर्ट बनाएंगी। ऑनलाइन जानकारी और मौके पर मिली यथास्थिति का आकलन कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। ये कार्य 18 नवंबर तक पूरे होने हैं, इसके बाद डीएम आपत्तियाें पर दोबारा से सत्यापन करवाएंगे। इसके बाद डीएम की ओर से तय केंद्रों के नाम शासन को भेजेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Car Racer: आगरा के शहान इंडियन रेसिंग लीग में दौड़ाएंगे कार, राष्ट्रीय कार रेसिंग 2021 के रह चुके हैं विजेता

समिति में ये होंगे 4 सदस्य

उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पीडब्लूडी सहायक अभियंता, संबंधित तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed