{"_id":"5ee233c68e20d44a61424e9d","slug":"up-board-exam-students-same-roll-number-will-investigate-jd-orders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः दो विद्यार्थियों के एक रोल नंबर की गुत्थी सुलझाने में जुटा विभाग, जेडी ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः दो विद्यार्थियों के एक रोल नंबर की गुत्थी सुलझाने में जुटा विभाग, जेडी ने दिए जांच के निर्देश
Fri, 12 Jun 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:22 AM IST
सार
अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर जेडी ने जांच के आदेश दिए
विज्ञापन
छात्र-छात्रा के प्रवेश पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीबोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2019-20 की परीक्षा में इंटरमीडिएट के दो विद्यार्थियों के एक ही रोलनंबर से शामिल होने की गुत्थी सुलझाने में विभाग जुट गया है। जिन विद्यालयों में विद्यार्थी पंजीकृत हैं उनसे अभिलेख मांगा जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह बोर्ड की गलती है या फिर कोई फर्जीवाड़ा किया गया है।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने डीआईओएस को मामले की जांच समिति बनाकर कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
शिक्षा विभाग में एक और कारनामा, इंटर के दो विद्यार्थियों ने एक ही रोल नंबर से दी परीक्षा
विज्ञापन
वहीं, डीआईओएस रवींद्र सिंह का कहना है कि दोनों में से एक प्रवेशपत्र वर्ष 2018 का लग रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जीआईसी प्रधानाचार्य को जांच दी गई है। दोनों विद्यालयों से संबंधित विद्यार्थियों के अभिलेख मंगाने के लिए कहा गया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उससे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा।

जेडी ने दिए जांच के निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
लाखन सिंह इंटर कॉलेज बाह के विद्यार्थी कुलदीप और एसजीएसबी गर्ल्स इंटर कॉलेज बरारा की छात्रा आरती का रोलनंबर 0094522 है। दोनों ही परीक्षार्थी बुधवार को प्रवेशपत्र लेकर छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा देने जीआईसी पहुंचे थे। दोनों की ही परीक्षा कराई गई थी। दोनों विद्यालयों ने विद्यार्थियों को अपने यहां का नियमित विद्यार्थी बताया है।
जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब मिलेंगे
- एक परीक्षार्थी का प्रवेशपत्र वर्ष 2018 का है तो वह अब क्यों प्रायोगिक परीक्षा देने आया?
- यदि प्रवेश पत्र इस वर्ष का नहीं था तो उसे परीक्षा में शामिल किस आधार पर करा लिया गया?
- दोनों परीक्षार्थी शैक्षणिक सत्र 2019-20 के ही हैं तो उन्हें एक ही रोलनंबर कैसे जारी हो गया?