फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam Students Same Roll Number Will Investigate Jd Orders

यूपी बोर्डः दो विद्यार्थियों के एक रोल नंबर की गुत्थी सुलझाने में जुटा विभाग, जेडी ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 12 Jun 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jun 2020 12:22 AM IST
सार

अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर जेडी ने जांच के आदेश दिए

विज्ञापन
Up Board Exam Students Same Roll Number Will Investigate Jd Orders
छात्र-छात्रा के प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीबोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2019-20 की परीक्षा में इंटरमीडिएट के दो विद्यार्थियों के एक ही रोलनंबर से शामिल होने की गुत्थी सुलझाने में विभाग जुट गया है। जिन विद्यालयों में विद्यार्थी पंजीकृत हैं उनसे अभिलेख मांगा जा रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह बोर्ड की गलती है या फिर कोई फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने डीआईओएस को मामले की जांच समिति बनाकर कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में एक और कारनामा, इंटर के दो विद्यार्थियों ने एक ही रोल नंबर से दी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीआईओएस रवींद्र सिंह का कहना है कि दोनों में से एक प्रवेशपत्र वर्ष 2018 का लग रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जीआईसी प्रधानाचार्य को जांच दी गई है। दोनों विद्यालयों से संबंधित विद्यार्थियों के अभिलेख मंगाने के लिए कहा गया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उससे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा।

Up Board Exam Students Same Roll Number Will Investigate Jd Orders
जेडी ने दिए जांच के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
लाखन सिंह इंटर कॉलेज बाह के विद्यार्थी कुलदीप और एसजीएसबी गर्ल्स इंटर कॉलेज बरारा की छात्रा आरती का रोलनंबर 0094522 है। दोनों ही परीक्षार्थी बुधवार को प्रवेशपत्र लेकर छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा देने जीआईसी पहुंचे थे। दोनों की ही परीक्षा कराई गई थी। दोनों विद्यालयों ने विद्यार्थियों को अपने यहां का नियमित विद्यार्थी बताया है।

जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब मिलेंगे
- एक परीक्षार्थी का प्रवेशपत्र वर्ष 2018 का है तो वह अब क्यों प्रायोगिक परीक्षा देने आया?
- यदि प्रवेश पत्र इस वर्ष का नहीं था तो उसे परीक्षा में शामिल किस आधार पर करा लिया गया?
- दोनों परीक्षार्थी शैक्षणिक सत्र 2019-20 के ही हैं तो उन्हें एक ही रोलनंबर कैसे जारी हो गया?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed