फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam Only 121 Center will Make Online

यूपी बोर्ड परीक्षा: आगरा मंडल में ऑनलाइन केंद्रों की दयनीय दशा, मॉनीटरिंग सेल से जुड़े महज इतने

Fri, 24 Jan 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Up Board Exam Only 121 Center will Make Online
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए मंडल में बनाए गए केंद्रों को ऑनलाइन करने में आगरा जिले की दशा सर्वाधिक खराब है। 158 में से 121 केंद्रों के जिला मॉनीटरिंग सेल से जुड़ने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को शासन को भेजी गई। 
विज्ञापन


मैनपुरी में 91 में से 71 परीक्षा केंद्र ऑनलाइन हो गए हैं। फिरोजाबाद और मथुरा के सभी परीक्षा केंद्र जनपदीय मॉनीटरिंग सेल से जुड़े चुके हैं। इनका ब्योरा भी शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद और मैनपुरी के मॉनीटरिंग सेल का निरीक्षण भी किया। फिरोजाबाद में जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति में कुछ केंद्रों को लाइव देखा। मैनपुरी में परीक्षा केंद्रों को मॉनीटरिंग सेल से जोड़े जाने का कार्य चल रहा था। स्टाफ ने आश्वस्त किया कि शुक्रवार तक सौ फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में जो परीक्षा केंद्र अभी तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं, संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों की शुक्रवार को सुबह 12 बजे जीआईसी में बैठक बुलाई गई है। वित्तविहीन विद्यालय महज चार रह गए हैं। अधिक संख्या राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों की है। इनमें से कुछ जगहों पर इंटरनेट का कनेक्शन नहीं हो पाया है। डीवीआर और साफ्टवेयर की भी समस्या आ रही है।  

‘मंडल में परीक्षा केंद्रों के ऑनलाइन होने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। फिरोजाबाद और मथुरा के 100 फीसदी परीक्षा केंद्र ऑनलाइन हो गए हैं। आगरा और मैनपुरी रह गए हैं। मैनपुरी में शुक्रवार सभी केंद्रों के जुड़ जाने की उम्मीद है। आगरा में समस्या है, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई है।  - डॉ. मुकेश अग्रवाल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed