{"_id":"6013d9b7e9d6612c3c243b1c","slug":"up-board-exam-centers-lists-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: आगरा में 55 किमी दूर बनाया परीक्षा केंद्र, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: आगरा में 55 किमी दूर बनाया परीक्षा केंद्र, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई आपत्ति
Fri, 29 Jan 2021 03:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Jan 2021 03:17 PM IST
सार
- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची 27 जनवरी को जारी कर दी गई। 30 जनवरी तक आपत्तियां, शिकायतें और केंद्र बनाने के लिए प्रार्थनापत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में पहले ही दिन 50 से अधिक आपत्तियां और प्रार्थनापत्र जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में उपलब्ध कराए गए। सर्वाधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर डाले जाने के संबंध में हैं। एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने आपत्ति दर्ज कराई है कि उनके विद्यालय के छात्रों का केंद्र 55 किमी दूर बना दिया गया है।
विज्ञापन
श्री भूदेव सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आपत्ति दी है कि उनके विद्यालय के छात्रों का केंद्र 55 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। विद्यालय एत्मादपुर के खुशालपुर में स्थित है, जो कि एटा व फिरोजाबाद के बॉर्डर पर है। इसका केंद्र श्री केआरबी हायर सेकेंडरी स्कूल, मोतीगंज में बनाया गया है। परीक्षा केंद्र निर्धारित दूरी के अंदर बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
श्रीमती शंकरदेवी इंटर कॉलेज, करभना धांधूपुरा के प्रधानाचार्य ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। उनके यहां के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र 20 से 25 किलोमीटर दूर है। श्री मुरारी सिंह इंटर कॉलेज, गढ़ी चंद्रमन के प्रधानाचार्य ने आपत्ति दी है कि उनके यहां के विद्यार्थियों के केंद्र की दूरी 20-25 किलोमीटर है। केंद्र बदलकर नजदीक किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
छात्राओं का केंद्र भी 12 से 18 किलोमीटर दूर
श्रीराम इंटर कॉलेज, राहुल नगर, बोदला के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके यहां के छात्र-छात्राओं का केंद्र तीन जगह डाला गया है। जो कि 12 से 18 किलोमीटर दूर हैं। परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की है। सेंट मैरी इंटर कॉलेज, केके नगर, बाई का बाजार, सिकंदरा के विद्यार्थियों का केंद्र मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज और एमपी इंटर कॉलेज में है। दूरी को अधिक बताकर केंद्र बदलने की मांग की गई है।
पांच से आठ किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए
केंद्र निर्धारण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्राओं का केंद्र पांच और छात्रों का केंद्र आठ किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए। इसी के आधार पर स्कूल आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं और केंद्र बदलने के लिए प्रार्थनापत्र दे रहे हैं।
जिला समिति लेगी निर्णय
डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि स्कूलों की ओर से ऑनलाइन डाटा फीडिंग के आधार पर बोर्ड स्तर से परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। इस पर जिला केंद्र निर्धारण समिति निर्णय लेगी।