{"_id":"5dcce8518ebc3e5afd116de1","slug":"up-board-exam-2020-school-manager-threat-to-dios-kill-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनने पर डीआईओएस को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र नहीं बनने पर डीआईओएस को जान से मारने की धमकी
Thu, 14 Nov 2019 11:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रवींद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रवींद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसका आरोप धिमश्री स्थित चंद्र किरन इंटर कॉलेज और मां पीतांबरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक पप्पू पंडित पर है। डीआईओएस ने बुधवार को एसएसपी बबलू कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश किए हैं।
डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को विद्यालय प्रबंधक पप्पू पंडित उनके ऑफिस पर आया। पप्पू पंडित ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने के बारे में पूछताछ की। इसके बाद आपत्ति जाहिर करते हुए अभद्रता की। इस पर उसे बताया गया कि शासन स्तर से केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इस पर प्रबंधक ने गालीगलौज शुरू कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चला गया। दहशत में डीआईओएस अपने कार्यालय से बाहर चले गए। उन्होंने एसएसपी आफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सुरक्षा भी मांगी है। एसएसपी ने थाना नाई की मंडी पुलिस को जांच के आदेश किए हैं।

प्रबंधक ने लगाया सेंटर बनाने में अनियमितता का आरोप
विद्यालय प्रबंधक पप्पू पंडित का कहना है कि धमकी नहीं दी है। नियमानुसार, जिन विद्यालयों को सेंटर बनाया जाना है, उनमें सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर, हाई स्पीड ब्रॉडबैंड और राउटर लगे होने चाहिए।
मगर, डीआईओएस ने गलत तरीके से सात सेंटर बना दिए हैं। इसका सुबूत भी मेरे पास है। उसने आरोप लगाया कि उनके दो विद्यालयों को सेंटर बनाने के लिए सात लाख रुपये दिए गए हैं। रुपये वापस मांगने पर डीआईओएस ने धमकी देने का आरोप लगाया है।