यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: हिंदी के पेपर में शिक्षा विभाग की तैयारियों का भी 'इम्तिहान'
58 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं
62,865 परीक्षार्थी हाईस्कूल में हैं
56,949 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में हैं
21 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में
05 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील
158 सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट
06 उड़नदस्ते शिक्षा विभाग की ओर से बनाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले दिन सुबह आठ बजे से 11:15 की पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा है। पहले दिन की परीक्षा में सबसे बड़ी चुनौती कक्ष निरीक्षकों की रहेगी।
परीक्षा में सीसीटीवी से होगी निगरानी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने परिषदीय स्कूलों से 2700 से अधिक शिक्षक, कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए मांगे हैं। शिक्षकों की ड्यूटी अभी जारी नहीं हुई है। कक्ष निरीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे तो परीक्षा कराने में परेशानी होगी।
सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जिले, मंडल और राज्य स्तर पर निगरानी होनी है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्र और उनकी सभी कक्षाएं जुड़ पाती हैं या नहीं, यह भी देखने की बात होगी। चालू सत्र में सीसीटीवी की रिकार्डिंग रखने की व्यवस्था केंद्र स्तर पर नहीं बनाई गई है।
नकल रोकने के लिए तगड़े इंतजाम
कंट्रोल रूम बनाया, नंबर जारी नहीं किया
जिला स्तर पर 14 फरवरी को ही कंट्रोल बना दिया गया। स्टाफ की दो पाली में ड्यूटी लगा दी गई है। लेकिन कंट्रोल रूम का कोई फोन या मोबाइल नंबर जारी नहीं किया गया है, जिस पर लोग सूचना दे पाएं।
गत वर्षों में कार्यालय का फोन नंबर (0562-2217504) जारी किया जाता था, अभी तक यह बंद पड़ा है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि सोमवार को फोन ठीक कराकर नंबर जारी कर दिया जाएगा।