{"_id":"5def457b8ebc3e87a633ffe0","slug":"up-board-exam-2019-20-cctv-at-centers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः 'तीसरी आंख' रखेगी नकल पर 'नकेल', ये रहेगी पूरी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः 'तीसरी आंख' रखेगी नकल पर 'नकेल', ये रहेगी पूरी व्यवस्था
Tue, 10 Dec 2019 12:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए शासन लखनऊ से ही सीसी कैमरों के जरिए सेंटरों पर नजर रखेगा। इसके लिए वेबकॉस्टिंग व्यवस्था की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने डीआईओएस को 16 बिंदुओं पर मानक भेजकर पालन कराने को निर्देशित किया है।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड: केंद्रों के लिए लगानी होगी कई किलोमीटर की दौड़, इन स्कूलों में नहीं होगी परीक्षा
केंद्रों पर राऊटर लगाकर वेबकॉस्टिंग व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को केंद्र पर लगी डीवीआर का आईपी एड्रेस, यूजर आईडी और पासवर्ड सीलबंद लिफाफे में परीक्षा शुरू होने से एक महीने पहले डीआईओएस को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षाः काली सूची में शामिल हैं ये 53 विद्यालय, नहीं बनेंगे केंद्र
इनकी निगरानी के लिए डीआईओएस दफ्तर को स्थानीय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां पर एक कंप्यूटर से 15-16 केंद्र की कनेक्टिविटी की जाएगी, इनकी निगरानी के लिए सरकारी स्कूलों के दो-दो शिक्षक तैनात रहेंगे।

Trending Videos
कंट्रोल रूम की मानीटरिंग डीएम की ओर से गठित कमेटी करेगी। इसके अलावा वॉइस रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे, चहारदीवारी दुरुस्त करने, शौचालय-फर्नीचर की व्यवस्था समेत अन्य मानकों का पालन करने को भी निर्देशित किया है। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि शासन का आदेश मिला है, जो मानक बताएं हैं, उनका क्रियान्वयन कराया जाएगा।