फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam: 142 Exam Centers In Mathura Due To Covid Guideline

यूपी बोर्ड परीक्षा: कोरोना संक्रमण ने बढ़ाए केंद्र, मथुरा में उचित शारीरिक दूरी का पालन कर परीक्षा देंगे विद्यार्थी

Sat, 30 Jan 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Up Board Exam: 142 Exam Centers In Mathura Due To Covid Guideline
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी का असर इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भी देखने को मिलेगा। इस वर्ष परीक्षाएं उचित शारीरिक दूरी के तहत कराई जाएंगी। इस बार विगत वर्ष के मुकाबले 29 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मथुरा जनपद में यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए विगत वर्ष 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं इस वर्ष 142 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। इनमें राजकीय सहायता प्राप्त 70 और 65 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। किसी केंद्र पर आपत्ति होने पर 30 जनवरी तक शिकायत की जा सकती है। सभी आपत्ति के बाद डीएम की अध्यक्षता में कमेटी परीक्षा केंद्रों पर विचार करेगी और अंतिम मोहर लगाएगी। डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुछ परीक्षा केंद्र बिना मानकों के बन गए हैं। आपत्ति मांगी गई है। परीक्षा केंद्रों पर डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Corona Virus In Agra: ताजनगरी में 172वीं मौत, शुक्रवार को तीन नए मरीज भी मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबार सूची में शामिल विद्यालय
सेठ प्रेमसुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह, शिवचरन इंटर कॉलेज पाली डूंगर, महार्षि दयानंद इंटर कॉलेज राल, चौधरी दुलीचंद इंटर कॉलेज नेरा, किसान इंटर कॉलेज राल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमौला छाता, श्रीगिर्राज बाबा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, लक्ष्य इंटर कॉलेज छाता, पंडित मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल, श्रीमती सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनीकाबांस, हरिया इंटर कॉलेज मुड़सेरस को डिबार की सूची में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें :  कासगंज: जमीनी विवाद में भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

शिकायतों के बाद लेखाकार को हटाया

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में काफी समय से एक ही पटल पर तैनात बाबू कैलाश चंद्र शर्मा को शिकायतों के चलते वित्त एवं लेखाधिकारी ने हटा दिया है। अब उनके स्थान पर ओमप्रकाश यादव को प्रभार सौंपा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed