फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Evaluation of 68068 copies on the fourth day

यूपी बोर्ड : चौथे दिन 68068 कॉपियों का मूल्यांकन

Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of 68068 copies on the fourth day
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार को किया गया। शिक्षक हत्याकांड के विरोध में शिक्षकों ने मौन रखकर विरोध जताया। तीसरे दिन 68068 पुस्तिकाएं जांची गई। 40 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है।वाराणसी से मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर पहुंचे चंदौली निवासी शिक्षक की एसडी इंटर कॉलेज के बाहर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड से गुस्साएं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को चारों सेंटरों पर मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सरकार से मांग करते हुए दोषियों को सजा और परिवार को आर्थिक मदद करने की मांग की। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य किया। हाईस्कूल की 36107 और इंटरमीडिएट की 31961 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि अब तक पौने दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं को चेक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed