फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Copy Checking Process Will Be Cctv Camera

यूपी बोर्ड परीक्षा: अब मूल्यांकन भी होगा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में, बनाए चार केंद्र

Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
सार

मूल्यांकन 10 दिन यानि 26 मार्च तक तक चलेगा

विज्ञापन
Up Board Copy Checking Process Will Be Cctv Camera
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त होने वाली हैं। उत्तर पुस्तिकाएं होली बाद करीब 16 मार्च से जांची जाएंगी। कॉपियों का मूल्यांकन 10 दिन यानि 26 मार्च तक तक चलेगा। इस बार मूल्यांकन भी वाइसयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


जनपद में तिलक इंटर कॉलेज, छोटेलाल इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज और एमजी कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। सचिव ने इन केंद्रों की व्यवस्थाएं पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जहां उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी, वहां भी सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर अव्यवस्था मिली तो जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के त्योहार के चलते इस बार देरी से मूल्यांकन हो रहा है। पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा 28 फरवरी और इंटर की दो मार्च को खत्म हो गई थीं। इसके छह दिन बाद आठ मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च, जबकि इंटर की परीक्षा छह मार्च को खत्म हो रही हैं। बोर्ड के टाइम टेबल के लिहाज से छह दिन बाद यानि 12 मार्च के आसपास मूल्यांकन शुरू होना चाहिए था।


डीआईओएस रितु गोयल का कहना है कि मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। सभी केंद्रों पर कैमरे लगे हैं। मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व निरीक्षण करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed