{"_id":"5ec7a6a91f2455073008918b","slug":"up-board-copy-checking-2020-rupees-in-copy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड मूल्यांकन: उत्तर-पुस्तिकाओं से 'नोटों की बारिश', गुरुजी के लिए प्रार्थना भी लिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड मूल्यांकन: उत्तर-पुस्तिकाओं से 'नोटों की बारिश', गुरुजी के लिए प्रार्थना भी लिखी
Fri, 22 May 2020 04:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 May 2020 04:12 PM IST
सार
उत्तर-पुस्तिकाओं में दो सौ और पांच सौ के नोट निकले
विज्ञापन
कॉपी से निकले रुपए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। एक लाख से अधिक उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब तक हो चुका है। मूल्यांकन के दौरान नोटों की बारिश हुई।
उत्तर-पुस्तिकाओं में दो सौ और पांच सौ के नोट निकले। हालांकि उन नोट को कोष में जमा करने के आदेश हैं, किंतु गुरुजी ने कोष में जमा न करके जेब में रख लिए। नोट के साथ उत्तर-पुस्तिकाओं में अच्छे अंक देने की प्रार्थना परीक्षार्थियों ने गुरुजी से की थी।
सूत्र बताते हैं कि एक शिक्षक की तो 10 उत्तर पुस्तिकाओं में लगातार नोट निकले। जिसे देखकर आसपास के उत्तर-पुस्तिका चेक कर रहे गुरुजी भी दंग रह गए। वहीं, दूसरा बंडल खुला तो उत्तर-पुस्तिकाओं में दो-दो सौ के नोट निकलना शुरू हो गए।

लॉकडाउन के बीच नोटों की बारिश से गुरुजी खुश हो गए। किसी ने गुरुजी से पास करने की अपील की तो किसी को अपना भविष्य गुरुजी के हाथ में बताया। कई परीक्षार्थियों को शादी के लिए पास करने की मांग गुरुजी से करते रहे।
हालांकि जो उत्तर-पुस्तिकाएं पूरी खाली थी तो मजबूरी में गुरुजी को जीरो अंक भरने पड़े। शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और छोटेलाल इंटर कॉलेज में उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस रितु गोयल ने भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। शिक्षकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की।