फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board copies cheaking

यूपी बोर्ड मूल्यांकन के पहले दिन जांची गईं 5906 उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 24 Apr 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
up board copies cheaking
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शनिवार से कड़ी निगरानी के बीच शुरू कर दिया गया। पहले दिन 5906 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही परीक्षकों के साथ बैठक कर शासनादेश के तहत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर पहले दिन सर्वाधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां कुल 92,682 उत्तर पुस्तिकाओं में से पहले दिन 3,802 हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रधानाचार्य सुमन यादव और पर्यवेक्षक विवेक कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। जैन इंटर कॉलेज करहल में पहले दिन पर्यवेक्षक मंजूषलता यादव की देखरेख में हाईस्कूल की कुल 97,874 उत्तर पुस्तिकाओं में से 766 का मूल्यांकन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि पहले दिन इंटरमीडिएट की कुल 75343 उत्तर पुस्तिकाओं में से 466 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल में इंटरमीडिएट की कुल 63491 उत्तर पुस्तिकाओं में से 852 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

559 शिक्षक मूल्यांकन में नहीं पहुंचे
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के पहले दिन जिले में कुल 559 परीक्षक अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 38 प्रधान परीक्षकों में से 19 और 363 सहायक परीक्षकों में से 142 अनुपस्थित रहे। जैन इंटर कॉलेज करहल पर 44 प्रधान परीक्षकों में से पांच और 407 सहायक परीक्षकों में से 148 परीक्षक अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 20 प्रधान परीक्षकों में से छह और 183 सहायक परीक्षकों में से 112 परीक्षक अनुपस्थित रहे। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर 25 प्रधान परीक्षकों में से चार और 191 सहायक परीक्षकों में से 123 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन परीक्षकों की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में लगाई गई है वे समय से मूल्यांकन केंद्र पहुंचकर मूल्यांकन कार्य में सहयोग करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed