{"_id":"6078804a8ebc3e8ccd2e3bd1","slug":"up-board-brakes-on-exam-preparation-agra-news-agr4886514195","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा की तैयारियों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा की तैयारियों पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर कोरोना ने एक बार फिर से ब्रेक लगा दिया है। शासन द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिए जाने के बाद डीआईओएस कार्यालय में चल रही तैयारियां थम गईं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आठ मई से प्रस्तावित थी। इसके लिए प्रशासन तेजी से तैयारियाें में जुटा था। कंट्रोल रूम तैयार हो चुका था। एडी बेसिक भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे थे।
हालांकि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर शासन का परीक्षा स्थगित करने का आदेश आते ही तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होने से जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 84 हजार परीक्षार्थी प्रभावित हुए हैं। अब यूपी बोर्ड 20 मई के बाद अगली परीक्षा की तारीख तय करेगा। शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी जारी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शासन ने बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब शासन आगे निर्णय लेगा। परीक्षा कराने की हमारी तैयारियां पूरी हो गई थी। परीक्षा केंद्र और कंट्रोल रूम भी तैयार हैं।
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस