फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Blacklisted 24 Colleges In Firozabad Watch Center List

यूपी बोर्ड परीक्षा: फिरोजाबाद में 112 केंद्र की सूची जारी, 24 कॉलेज डिबार होने से शिक्षा विभाग में हलचल तेज

Wed, 27 Jan 2021 04:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Jan 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Up Board Blacklisted 24 Colleges In Firozabad Watch Center List
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची शासन ने जारी कर दी है। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के बावजूद कोविड को देखते हुए इस बार परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। बोर्ड की ओर से 24 कॉलेजों को हमेशा के लिए डिबार कर दिया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ डिबार किए कॉलेजों की सूची को जारी कर दी है। पिछली बार 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस बार कोविड को ध्यान में रखते हुए एक कक्ष में 14 विद्यार्थी बैठाए जाएंगे। इसलिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 112 हो गई है। इसमें छह राजकीय कॉलेज, 51 सहायता प्राप्त और 55 वित्तविहीन कॉलेज को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया है। 24 कॉलेजों को कभी भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि 112 परीक्षा केंद्र की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी हो गई है। यदि इन परीक्षा केंद्र पर कोई आपत्ति या प्रत्यावेदन देना चाहते हैं, वो 30 जनवरी तक दे सकते हैं। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने यह कॉलेज किए डिबार
दुुर्गा इंका जसराना, प्रेमी माधव इंका जसराना, जनशक्ति इंका रुधैनी, एएस इंका दौलतपुर, नवयुग इंका दुर्गेश नगर, स्वामी विवेकानंद इंका बछगांव, आरआरकेडी इंका, ग्रामोदय इंका एका, भगवान सिंह एसडी इंका बछगांव, आरआरके इंका बड़ागांव, भोपाल सिंह इंका नगला गरदान, आरआईएस इंका नगला नथुआ, कंठश्री साहूकार इंका उडेसर, मुखिया राजबहादुर इंका सलेमपुर, एसजीएम इंका नगला बची, केजी स्मारक इंका इसहाकपुर, राजपाल सिंह इंका फतेहपुर, सत्यप्रकाश इंका नगला गुलरिया, कैप्टर राम सिंह इंकानगला रामकुंबर, शारदा शिशु भारती इंका महावीर नगर, संत गरीबानंद इंका एका, मां चंद्रवती देवी इंका भदायूं, राजा कौशल किशोर इंका एका।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने आगरा के 10 इंटर कॉलेजों को किया डिबार, तय अवधि तक नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

पिछली बार थे केंद्र, इस बार सूची से हटाए
कमला नेहरूचंद्र कुमारी इंका, पीआरटी इंका शिकोहाबाद, अजब सिंह इंका नगला धारू, ओडीवी इंका टूंडला, कृष्ण इंका पटीकरा, राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइन, महाराज सिंह बघेल इंका पोपगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed