फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Academic Teaching Slow In 2020-21 Agra News

यूपी बोर्ड: आधा वक्त गुजर गया गणित का एक अध्याय ही पढ़ाया, पढ़ाई की धीमी रफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 02:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Sep 2020 02:11 PM IST
सार

गत सत्र में अगस्त तक आठ अध्याय पूरे हो चुके थे

विज्ञापन
Up Board Academic Teaching Slow In 2020-21 Agra News
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड के कक्षा नौ, 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों का 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम किए जाने के बाद भी चालू सत्र में पाठ्यक्रम पूरा हो पाना मुश्किल है। अप्रैल माह से सत्र चल रहा है, सत्र का आधा वक्त गुजर चुका है। अभी तक टीवी के माध्यम से कक्षा 09 और 11 के विद्यार्थियों को गणित का एक ही अध्याय पढ़ाया गया है।
विज्ञापन


गत सत्रों में इस अवधि तक आठ अध्याय पूरे हो जाते थे। ठीक यही स्थिति अंग्रेजी विषय की भी है। गत सत्र की अपेक्षा 50 फीसदी भी पढ़ाई अभी तक नहीं हो सकी है। चालू शैक्षणिक सत्र के लिए अध्यायवार जो मासिक शैक्षणिक पंचांग जारी किया गया था, उसके अनुरूप भी पढ़ाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


कक्षा नौ में संख्या पद्धति, कक्षा 11 में समुच्चय एवं सिद्धांत पढ़ाया गया
एमडी जैन इंटर कॉलेज के गणित विषय के शिक्षक प्रशांत पाठक ने बताया कि कक्षा नौ में गणित में पहला अध्याय संख्या पद्धति चार भागों में और कक्षा 11 के पहले अध्याय समुच्चय एवं सिद्धांत को तीन भागों में पढ़ाया गया है। पंचांग के अनुसार सितंबर तक आठवें अध्याय (चतुर्भुज) तक पढ़ाया जाना था। 30 फीसदी पाठ्यक्रम हटाए जाने पर कक्षा नौ में अध्याय-तीन निर्देशांक ज्यामिति, अध्याय-पांच यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय और अध्याय आठ का चतुर्भुज अंश हटाया गया है। इसके बाद भी अब तक बहुपद, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, रेखाएं, कोण और त्रिभुज पढ़ा दिया जाना चाहिए था। प्रशांत पाठक का कहना है कि पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए पढ़ाई के घंटे बढ़ाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी में भी पढ़ाई की रफ्तार धीमी
आरबीएस इंटर कॉलेज में कक्षा 09, 10 और 11 में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक अमित यादव का कहना है कि इन कक्षाओं में टीवी के माध्यम से अभी तक तीन-तीन पाठ भी नहीं पढ़ाए गए हैं। अगस्त तक छह से आठ पाठ पढ़ा देना चाहिए था। बहुत कम समय पढ़ाया जा रहा है। इससे कोर्स पिछड़ रहा है। सभी विद्यार्थियों के यहां स्वयंप्रभा चैनल का प्रसारण भी नहीं हो रहा है। इससे कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों को पढ़ने में समस्या आ रही है। ऑफलाइन कक्षाएं भविष्य में नहीं लगाई गईं तो पाठ्यक्रम पूरा हो पाना मुश्किल है।

30-30 मिनट की दो कक्षाएं ही लग रहीं
प्रतिदिन कक्षा 09 और 11 के विद्यार्थियों की 30-30 मिनट की दो कक्षाएं ही टीवी के माध्यम से लग रहीं हैं। वह भी हफ्ते में पांच दिन ही पढ़ाया जा रहा है। जबकि गत सत्रों में आठ कक्षाएं लगती थीं। इसमें 40-40 मिनट की छह और 35-35 मिनट की दो कक्षाएं लगती थीं।

नियमित पढ़ाई भी नहीं हो पा रही
टीवी के माध्यम से नियमित रूप से पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। मंगलवार और बुधवार को कक्षा नौ के विद्यार्थियों को टीवी के माध्यम से पढ़ाया नहीं गया। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि कुछ तकनीकी कारणों से कक्षाएं नहीं लग पाई होंगी। आगे अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed