UP Board Result 2022: हाईस्कूल में वीकेश और प्रशांत बने टॉपर, यहां देखें आगरा के टॉप-10 मेधावियों की लिस्ट
यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा जिले का परिणाम हाईस्कूल में 91.84 फीसदी रहा है। हाईस्कूल में छात्र वीकेश और प्रशांत ओझा संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में आगरा के छात्र वीकेश और प्रशांत ओझा ने 92.67 फीसदी अंक हासिल कर खुद को जिले में अर्श पर काबिज किया है। वीकेश शमसाबाद के नगला पाटम स्थित ठाकुर काली चरण सिंह इंटर कॉलेज के छात्र हैं। प्रशांत ओझा जैतपुर कलां के सिद्धांत राज इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। जिले में हाईस्कूल का परिणाम 91.84 फीसदी रहा है।
इन्होंने बनाई टॉप-थ्री में जगह
हाईस्कूल में 91.50 फीसदी अंकों के साथ एसबीएम इंटर कॉलेज शिवाकुंज, केके नगर सिकंदरा की छात्रा अंजली परिहार और श्रीमती विमला देवी कन्या इंटर कॉलेज के छात्र ध्रुव सिंघल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 91.33 फीसदी अंकों के साथ बीएनडीए इंटर कॉलेज जैतपुर कलां के छात्र दीपक और मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज नवामील के छात्र विजय प्रताप कुशवाह ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड के आंकड़े के मुताबिक जिले में हाईस्कूल में 65371 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 58260 परीक्षा में शामिल हुए और 53508 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि जिले का परिणाम बेहतर हुआ है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों और विद्यालय प्रशासन व प्रबंधन को बधाई दी है।
आगरा के टॉप-10 टॉपर्स
- वीकेश ठाकुर- 92.67 फीसदी अंक, कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज नगला पाटन
- प्रशांत ओझा- 92.67 फीसदी अंक, सिद्धांत इंटर कॉलेज जैतपुर कला, बाह
- अंजलि परिहार- 91.50 फीसदी अंक, एसबीएम इंटर कॉलेज शिवकुंज केके
- ध्रुव सिंघल- 91.50 फीसदी अंक, श्रीमती विमला देवी कन्या इंटर
- दीपक- 91.33 फीसदी अंक, बी एन डी ए इंट कॉल जैतपुर कलां
- विजय प्रताप कुशवाह- 91.33 फीसदी अंक, मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
- नेहा शर्मा- 91.17 फीसदी अंक, एस एस ए डी जी महाराज इंटर डौकी, आगरा
- पुष्पेंद्र कुमार- 91.17 फीसदी अंक, लाला जगन प्रसाद आई सी अछनेरा
- सागर उप्रेती- 91.00 फीसदी अंक, न्यू सनफ्लॉवर इंटर कॉलेज अलीपुर शाहगंज
- पूजा कुशवाह- 91.00 फीसदी अंक, मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज
- कामिनी त्यागी- 90.83 फीसदी अंक, बीआरआईआईसी बिल्हैनी कबीस आगरा
- अंजलि- 90.83 फीसदी अंक, श्रीमती ओमवती देवी हायर सेकंडरी स्कूल
- कृष्ण शर्मा- 90.67 फीसदी अंक, संत बुद्ध राम इंटर कॉलेज खेरिया मोड़
- अंजलि कुमारी त्यागी- 90.50 फीसदी अंक, एसपी सीआरसीएसवीएम इंटर कॉलेज
- मनीषा गुर्जर- 90.50 फीसदी अंक, एसपी सीआरसीएसवीएम इंटर कॉलेज
- भारती लोधी- 90.50 फीसदी अंक, श्री काली चरण इंटर कॉलेज अकबरपुर
- सानिया कुमारी- 90.50 फीसदी अंक, श्री काली चरण इंटर कॉलेज अकबरपुर
- भूमिका- 90.33 फीसदी अंक, बी एस इंटर कॉलेज चमरौली
- अथर्व पचौरी- 90.33 फीसदी अंक, श्रीमती अंगूरी देवी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल
- निधि राजपूत- 90.17 फीसदी अंक, रतन समाज इंटर कॉलेज पंवारी
- मोनिका शर्मा- 90.17 फीसदी अंक एसपी सी आर सी एस वी एम इंटर कॉलेज, खेरागढ़ आगरा
यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।