फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up block pramukh chunav 2021 election: Result Of Mainpuri Blocks Bjp Won

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा के सामने दरक गया सपा का गढ़, मुलायम सिंह के गढ़ में नहीं 'दौड़ी' साइकिल, भगवा रंग गहराया

Sat, 10 Jul 2021 06:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Jul 2021 06:15 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा को करारी शिकस्त मिली। पहली बार भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। जिला पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मेहनत की। जिला पंचायत चुनाव की तरह ही सपा को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भितरघात का सामना करना पड़ा। हार के बाद सपा नेता एक बार फिर आत्मचिंतन करने में लग गए हैं। 

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election: Result Of Mainpuri Blocks Bjp Won
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मत देने आए मैनपुरी के बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुलायम की कर्मभूमि मैनपुरी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में इस बार साइकिल नहीं दौड़ी, यहां भगवा रंग गहराया है। सीधे तौर पर देखा जाए तो नौ ब्लॉकों में से छह में भाजपा, एक में सपा और दो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बात पांच साल पहले हुए चुनाव की करें तब जिले में साइकिल ने खूब रफ्तार पकड़ी थी। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नौ ब्लॉकों में से सात ब्लॉकों में सपा का ही कब्जा था। 

विज्ञापन


सपा सरकार में हुए चुनाव में ब्लॉक बेवर, कुरावली, किशनी, करहल, बरनाहल, जागीर, घिरोर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। मैनपुरी सदर और सुल्तानगंज ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। बाद में जीते निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख सपा में शामिल हो गए थे। उस समय भाजपा का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत सका था।

विज्ञापन

2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सपा के तीन ब्लॉक प्रमुखों को हार का सामना करना पड़ा। तीनों स्थानों पर अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा के ही ब्लॉक प्रमुख चुने गए। इस बार सपा अपने जीते हुए ब्लॉक भी नहीं बचा सकी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मिली हार के बाद सपाई खेमे में मायूसी छाई हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अविश्वास प्रस्ताव में मिली हार
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो ब्लॉक घिरोर, जागीर और सुल्तानगंज के सपा के ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों को भाजपा ने अपना समर्थन दिया। भाजपा के समर्थन से ब्लॉक घिरोर, जागीर और सुल्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख भाजपा के चुन लिए गए। इसके बाद से ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नए सिरे से तैयारी की गई। भाजपा ने नए चेहरों के माध्यम से चुनाव जीत लिया।

जिला पंचायत चुनाव से बदली पटकथा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा को करारी शिकस्त मिली। पहली बार भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। जिला पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मेहनत की। जिला पंचायत चुनाव की तरह ही सपा को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भितरघात का सामना करना पड़ा। हार के बाद सपा नेता एक बार फिर आत्मचिंतन करने में लग गए हैं। 

प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा का कहना है कि मैनपुरी की जनता विकास चाहती है, इसलिए यहां के लोगों ने सपा को नकार दिया है। अब जनता भाजपा के साथ खड़ी है। 

पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हो, या फिर ब्लॉक प्रमुख का। भाजपा ने इन्हें प्रशासन और पुलिस की दम पर लड़ा है। जनता सबकुछ देख रही है।
 

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed