{"_id":"5d8738f58ebc3e01542f78fb","slug":"up-bjp-state-president-said-government-try-to-increase-income-of-farmers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी का एक-एक सेकेंड देश की जनता के लिए: स्वतंत्र देव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-योगी का एक-एक सेकेंड देश की जनता के लिए: स्वतंत्र देव सिंह
Sun, 22 Sep 2019 08:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 22 Sep 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना एक-एक सेकेंड जनता की सेवा में लगा रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। सपा-बसपा की गुंडागर्दी को खत्म कर दिया गया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कस्बा बाजना में आयोजित किसान सम्मान समारोह में शिरकत की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बलियान भी आए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को गिनाया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2024 तक हर घर में स्वच्छ पानी पहुंचाने जा रही है। वहीं योगी सरकार ने सपा-बसपा की गुंडागर्दी का सफाया करके प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था दी है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका से लेकर लंदन तक भारत माता के जयकारे लगाए जाते हैं। ये देशवासियों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश का इतिहास गवाह है कि चौधरी चरण सिंह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ही किसानों और काश्तकारों के हितों का ख्याल रखा है। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम में किसानों को 10 हजार पौधे बांटे गए।

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से नाराज होकर लौटे जिलाध्यक्ष
किसान सम्मान समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को मंच से नीचे उतार दिया। जिससे नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार कार्यक्रम छोड़कर लौट गए। यह सब तब हुआ जब मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।
जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि वो कार्यक्रम में सिर्फ इसलिए गए थे कि वहां प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। लेकिन उनके सामने ही हमारे कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता हुई। जिससे चलते हम वापस लौट आए। कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।