फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up bjp president road show in agra

आज आगरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Sat, 16 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Sep 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
up bjp president road show in agra
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय शनिवार को ताजनगरी में रोड शो करेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद पहले बार आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष फतेहाबाद और एमजी रोड से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन


सरकार से संगठन में आए महेंद्र नाथ पांडेय शनिवार दोपहर एक बजे आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा होटल पर आएंगे। यहां महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां से उनका काफिला कलाल खेड़िया, फूल सैय्यद चौराहा, तारघर मैदान, अवंति बाई चौराहा, साईं की तकिया, धौलपुर हाउस, कलेक्ट्रेट चौराहा, वाल्मीकि वाटिका, नालबंद, राजामंडी, सेंट जोंस, हरीपर्वत, सूरसदन, भगवान टाकीज होते हुए सिकंदरा पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मथुरा निकल जाएंगे। इस दौरान शहर में 21 स्थानों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से रोड में पहुंचने की अपील की है। हालांकि इस दौरान कार्यकर्ता अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से वंचित रह जाएंगे। 

एमजी रोड पर ट्रैफिक में फंस सकते हैं राहगीर

प्रदेश अध्यक्ष का रोड शो दोपहर एक से दो बजे के बीच है। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी का समय होता है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ तमाम लोग जाम में फंस सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ तो रहेगी ही, उनके पीछे नेताओं की कारों का लंबा काफिला भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed