फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up bjp president mahendra nath pandey reached agra

आगरा पहुंचे यूपी बीजेपी के अध्यक्ष, स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता

Sat, 16 Sep 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Sep 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
up bjp president mahendra nath pandey reached agra
डा. महेंद्र नाथ पांडेय पहली बार ताजनगरी पहुंचे हैं - फोटो : अमर उजाला
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को आगरा पहुंचे। यहां उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फिरोजाबाद से सड़क मार्ग से आए प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाइयों ने जगह-जगह  स्वागत किया। उनके साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डा. महेंद्र नाथ पांडेय पहली बार ताजनगरी पहुंचे हैं। ऐसे में भाजपा ने उनके स्वागत में पूरा दमखम दिखाने की तैयारी कर ली थी। शनिवार को पहले फिरोजाबाद में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का बैंडबाजों के साथ स्वागत किया। 
विज्ञापन


इसके बाद आगरा में एत्मादपुर पहुंचने पर भाजपाइयों ने डा. महेंद्रनाथ पांडेय का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप चौहान,  ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, महामंत्री अशोक कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई 

up bjp president mahendra nath pandey reached agra
महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में लोगों को संबोधित हुए डा. पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्‍क्ष के नाते उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वे सरकार और संगठन में सामंजस्य बैठाएं। साथ ही प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि अब भी समय है अधिकारी पुरानी सरकार की मानसिकता से बाहर आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed