फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Bar Council President Darvesh yadav shot dead in Agra Crime News

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

Fri, 14 Jun 2019 04:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Up Bar Council President Darvesh yadav shot dead in Agra Crime News
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में हमलावर ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारीं।

विज्ञापन


आगरा की अधिवक्ता दरवेश सिंह यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं। बुधवार को आगरा पहुंचीं थीं जहां दीवानी परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि दरवेश यादव वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैंबर में बैठी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एडवोकेट मनीष शर्मा यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की, दरवेश वहीं गिर गईं। इसके बाद एडवोकेट मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली।

दरवेश यादव को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां दरवेश सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले के आरोपी एडवोकेट मनीष शर्मा भी अस्पताल में भर्ती है।

दीवानी परिसर में हुई हत्या के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की निंदा की। उन्होंने अपने सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग की है। यूपी सरकार से उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग भी उठाई गई है।

दरवेश यादव की हत्या के बाद अपर पुलिस महानिदेशक आगरा (एडीजी) ने कहा कि यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष दरवेश यादव की आगरा दीवानी परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान उनके सहयोगी मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने आकर उन पर तीन गोलियां दागीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं मनीष गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने पत्र जारी कर  दरवेश यादव की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की दर्दनाक हत्या से उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता समाज स्तब्ध एवं मर्माहत है। घटना की घोर निंदा और भर्त्सना की जाती है। इस दुख की घड़ी में 13 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में शोक दिवस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed