फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up bar council president cremation law minister said about court Security

पंचतत्व में विलीन हुईं उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव

Thu, 13 Jun 2019 06:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jun 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
up bar council president cremation law minister said about court Security
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव को मुखाग्नि देते भतीजे पार्थ यादव, इंसेट में मृतक - फोटो : अमर उजाला
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव मलावन क्षेत्र के गांव चांदपुर थरौली में कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी।
विज्ञापन


दरवेश की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यूपी सरकार की तरफ से कानून मंत्री बृजेश पाठक यहां मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि दरवेश यादव मूल रूप से एटा की रहने वाली थीं। उन्हें हाल ही में यूपी बार काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आगरा के दीवानी परिसर में स्वागत समारोह के बाद उनके साथी अधिवक्ता ने गोली मार हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

up bar council president cremation law minister said about court Security
दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रदेश कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में अपराधी भयभीत हैं। लगातार हो रही घटनाओं के सवाल पर कहा जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जाएंगे।

कचहरी परिसर की सुरक्षा और पुख्ता की जाएगी। कचहरी में वकीलों के बस्तों से आसपास भी पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी जिले के कप्तानों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं, ऐसा न करने वालों की छुट्टी होगी।

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राज्य में खराब कानून व्यवस्था और 'जंगल राज' का मुद्दा उठाया।

 

बुधवार देर रात लखनऊ में जारी एक बयान में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि बार काउंसिल, बार एसोसिएशन और न्यायपालिका के साथ, राज्य सरकार, उच्च न्यायालय और जिला अदालत के परिसर में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार सुरक्षा के सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष के निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और अधिवक्ताओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं।

दरवेश यादव की हत्या को लेकर कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा, कहा कि भाजपा शासित राज्य में 'जंगल राज' है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अजय सिंह बिष्ट की सरकार के नाक के नीचे, दिन दहाड़े बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
 

दरवेश यादव हत्याकांड पर आगरा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण वर्मा ने कहा कि दरवेश यादव के लंबे समय से परिचित वकील मनीष शर्मा ने उन पर गोलियां चलाईं।

उन पर तीन गोलियां दागने के बाद, शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। वकील द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्तौल का लाइसेंस था और पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। दरवेश यादव अध्यक्ष बनने के बाद दीवानी में पहली वार पर आईं थीं और उनके सम्मान में कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed