फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP ATS arrests Navy personnel for spying for ISI

यूपी में पकड़ा गया गद्दार: आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा नाैसेना का जवान गिरफ्तार, UP ATS ने की कार्रवाई

Tue, 10 Mar 2026 10:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 10 Mar 2026 10:19 PM IST
सार

यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जासूसी के आरोप में नाैसेना कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाैसेनाकर्मी आगरा का रहने वाला है।

विज्ञापन
UP ATS arrests Navy personnel for spying for ISI
नाैसेनाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी एटीएस ने जासूसी के आरोप में नाैसेना कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाैसेना कर्मी आगरा का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान आगरा के कागारौल क्षेत्र के चीत गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई है। आदर्श भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर केरल में तैनात था। एटीएस के अनुसार सर्विलांस जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान की एजेंसी के संपर्क में था।
विज्ञापन


नाैसेना कर्मी पर रणनीतिक महत्व की संवेदनशील जानकारियां साझा करने का आरोप है। मामले में पैसे के लेनदेन के भी साक्ष्य मिलने की बात आई सामने है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई में हनीमून मनाकर लाैटा था
आदर्श उर्फ लकी भारतीय नौसेना में करीब सात वर्ष पहले भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि आदर्श की शादी पिछले महीने फरवरी में मथुरा जिले की एक युवती के साथ हुई है। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दुबई हनीमून मनाने गया था। दो दिन पहले ही गांव वापस लौटा था। गांव के लोगों के अनुसार आरोपी के पिता बलबीर सिंह शराब की ठेकेदारी करते हैं। पिता तीन भाई हैं। आदर्श की तीन बहनें हैं। वह अपने परिवार में सबसे छोटा है। 

ये भी पढ़ें- अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश: ATM में लगाते थे फेविक्विक, खाली हो जाता था खाता; तरीका जान ठनक जाएगा माथा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed