फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Akhilesh Yadav got a big shock before the Lok Sabha elections 2024 veteran leader of Mainpuri resigned

यूपी: अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, मैनपुरी के इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

Tue, 30 Jan 2024 10:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 10:42 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके ही गढ़ मैनपुरी में बड़ा झटका लगा है। दरअसल यहां से उनके बेहद करीबी माने जाने वाले नेता मनोज यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं मनोज यादव ने अपने इस फैसले के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह भी बताई...
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav got a big shock before the Lok Sabha elections 2024 veteran leader of Mainpuri resigned
मनोज यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का मैनपुरी जिला जिसे समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है, यहां से जब खबर आई कि अखिलेश यादव के बेहद करीबी नेता मनोज यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है, तो हर कोई हैरान रह गया। मनोज यादव सपा के टिकट पर ब्लॉक प्रमुख रहे। इतना ही नहीं जिले की राजनीति में उनकी भूमिका भी काफी अहम मानी जाती है।
विज्ञापन

बताई ये वजह
सपा नेता और देश की नामी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल राज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मालिक मनोज यादव ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मनोज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा में पारिवारिक विवाद के साथ ही गुटबाजी बढ़ गई है। नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। इससे आहत होकर वे सपा का दामन छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस विभाग से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा फिर मुसीबत में, 48 घंटे में छिन गई थी वर्दी; अब ससुराल वाले बने वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की तारीफये  भी पढ़ें -
उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार में हो रहे कार्यों की भी तारीफ की। बता दें कि मनोज यादव अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। साथ ही दिसंबर 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी उन्होंने डिंपल यादव की मदद की थी। उनके इस्तीफे से  अलग-अलग चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। मनोज यादव सपा के टिकट पर घिरोर से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें -  खुशखबरी: सरपट भागने को तैयार आगरा मेट्रो, सुबह 6 से रात 10 बजे तक हर पांच मिनट में मिलेगी; देखें रूट और किराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed