फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unruly elements pelted stones at the house of Nagar Panchayat President

Agra News: नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर अराजक तत्वों ने किया पथराव

Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unruly elements pelted stones at the house of Nagar Panchayat President
-ज्योंति नगर पंचायत अध्यक्ष का आवास, जिस पर फेंके गए पत्थर। - फोटो : -ज्योंति नगर पंचायत अध्यक्ष का आवास, जिस पर फेंके गए पत्थर।
ज्योंती। कस्बा औंछा की नगर पंचायत ज्योति खुड़िया की नगर पंचायत अध्यक्ष के घर में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। घर में अकेली अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग गए। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया की नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता माथुर ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पति अपने बड़े भाई को छोड़ने के लिए गए थे। वह घर पर अकेली थीं। रात करीब 11:30 बजे अराजक तत्व दरवाजे पर आकर हंगामा करने लगे। अकेली होने की वजह से वह बाहर नहीं गई। इसके बाद अराजक तत्वों ने घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव होता देख वह घबरा गईं और मदद के लिए यूपी 112 पर कॉल की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अराजक तत्व वहां से भाग निकले। पुलिस मौके से एक अराजक तत्व को पकड़ कर थाने ले गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पकड़े गए युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत दी है। उनके घर पर पथराव क्यों किया गया। इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवक शिवम का शांतिभंग में चालान किया गया है। घटना में कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। नशे के चलते घटना के चलते अंजाम दिया था। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed