फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unreserved Special Express will arrive at the station today after one year

एक साल बाद आज स्टेशन पर पहुंचेगी अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस

Thu, 01 Apr 2021 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Unreserved Special Express will arrive at the station today after one year
मैनपुरी। एक साल से बंद चल रही टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। ट्रेन टूंडला से चलकर फर्रुखाबाद तक जाएगी और फिर शाम को फर्रुखाबाद से वापस टूंडला पहुंचेगी। ट्रेन को अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का नाम दिया गया है। फिलहाल यह ट्रेन दो अप्रैल से एक जुलाई तक संचालित होगी।
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरने वाले टूंडला-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर कोरोना महामारी से पहले दो पैसेंजर ट्रेन संचालित हो रही थीं। 22 मार्च 2020 से दोनों पैसेंजर ट्रेन बंद चल रही हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब सरकार ने टूंडला-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर एक पैसेंजर ट्रेन के स्थान पर ट्रेन संख्या 01918 अप और ट्रेन संख्या 01917 डाउन को अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस डेली के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को यह ट्रेन टूंडला से फर्रुखाबाद के लिए सुबह गुजरेगी। शाम को वापस फर्रुखाबाद से टूंडला जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 7:50 पर पहुंचेगी मैनपुरी
टूंडला से फर्रुखाबाद के लिए दो अप्रैल को अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:45 बजे छूटेगी। यह ट्रेन जिले के कोसमा रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:23 बजे, टिंडौली पर 7:35 बजे, मैनपुरी पर 7:50 बजे, मैनपुरी कचहरी पर 08:06 बजे, भोगांव में 8:20 बजे, तखरऊ पर 8:30 बजे तथा मोटा पर 8:39 बजे पहुंचेगी। ट्रेन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन शाम 15:45 बजे फर्रुखाबाद से टूूंडला के लिए रवाना होगी। जो मैनपुरी शाम 17:25 बजे पहुंचेगी।
30 रुपया होगा न्यूनतम किराया
अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीना ने बताया कि मैनपुरी से, कचहरी, भोगांव, तखरऊ, मोटा और नीमकरोरी का किराया 30 रुपये होगा। फर्रुखाबाद का किराया 35 रुपये होगा। इसी प्रकार मैनपुरी से टिंडौली, कोसमा, ताखा, ऊगरपुर और शिकोहाबाद को किराया 30 रुपये होगा। मक्खनपुर का 35, फिरोजाबाद का 40 और टूंडला का किराया 45 रुपये निर्धारित किया गया है।

अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस डेली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह 7:50 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचेगी। यात्री ट्रेन सुविधा का लाभ लें।
डॉ. एचएस मीना स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed