फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unopposed election of operators fixed on 19 cooperative unions

Agra News: 19 सहकारी संघों पर संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Mon, 27 Mar 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election of operators fixed on 19 cooperative unions
मैनपुरी।
विज्ञापन

सहकारी संघों पर चल रहे संचालकों के चुनाव में प्रशासन को बड़ी राहत मिली है। कुल 209 में से 196 पदों पर ही नामांकन प्राप्त हुए। इन सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने से संचालकों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। अब सहकारी संघों पर सीधे सभापति और उप सभापति का चुनाव होगा।


जिले में 58 सहकारी समितियों के चुनाव के बाद 19 सहकारी संघों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक सहकारी संघ पर कुल 11 संचालकों का चुनाव होना है। इस प्रकार कुल 209 संचालकों का चुनाव किया जाना है। 25 मार्च को इन पदों पर नामांकन मांगे थे। इसके बाद 26 मार्च को जांच और 27 मार्च को नाम वापसी का मौका दिया गया। कुल 209 संचालकों के पदों के सापेक्ष केवल 196 पदों पर ही नामांकन आए। नाम वापसी के बाद इन 196 पदों पर कोई भी प्रतिद्वंद्वी न रहने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब किसी भी सहकारी संघ पर 30 मार्च को संचालक के लिए प्रस्तावित चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन


सीधे 31 मार्च को सभापति और उप सभापति का चुनाव किया जाएगा। सहकारी संघ के चुनाव में संचालकों के निर्विरोध निर्वाचित होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अगर चुनाव होता है तो प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संचालक अब सभापति और उप सभापति के लिए जोर आजमाइश करने लगे हैं। अधिकांश सहकारी संघों पर चुने गए संचालक भाजपा समर्थित ही हैं, ऐसे में सपा को सहकारी संघ के चुनाव में भी झटका लगा है।


संचालक के 13 पद रह गए हैं रिक्त
सहकारी संघों के चुनाव में 13 संचालकों के पद रिक्त रह गए हैं। इसमें एक पद जहां सामान्य वर्ग का है तो वहीं 12 पद आरक्षित श्रेणी के हैं। आरक्षित श्रेणी में महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के चार-चार पद शामिल हैं। आरक्षित श्रेणी के 12 पदों पर नामित करने के लिए संयुक्त निबंधक आगरा मंडल को नाम भेजे गए हैं। वहीं सामान्य श्रेणी का एक पद अब रिक्त ही रहेगा।




19 सहकारी संघों पर 209 संचालकों का चुनाव होना था। 196 पदों पर एक-एक नामांकन ही आने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। वहीं 13 पद रिक्त रह गए हैं, जिसमें 12 आरक्षित वर्ग हैं। इन पर जल्द ही संचालक नामित किए जाएंगे। - राजकुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed