{"_id":"5edf7b818ebc3e431e1f2f1c","slug":"unlicensed-clinics-run-by-doctor-during-corona-virus-health-department-sealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ के बीच अवैध क्लीनिक पर मरीज देख रहे चिकित्सक, विभाग ने लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ के बीच अवैध क्लीनिक पर मरीज देख रहे चिकित्सक, विभाग ने लगाई सील
Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
सार
अर्जुन नगर में बिना पंजीकरण के चल रहा क्लीनिक सील
विज्ञापन
बिना पंजीकरण के चल रहा क्लीनिक सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्जुन नगर के गोविंद कुंज में एलर्जी विशेषज्ञ के घर पर अवैध रूप से चल रही क्लीनिक को सील कर दिया है। विभाग ने चिकित्सक को नोटिस दिया है। यहां बिना लाइसेंस के क्लीनिक में मरीज देखे जा रहे थे।
अर्जुन नगर में डॉ. कृष्णगोपाल अपने घर पर एलर्जी एंड लंग केयर सेंटर के नाम से क्लीनिक चला रहे थे। यह फिजीशियन और एलर्जी विशेषज्ञ हैं। यहां मरीजों का इलाज होने पर लोगों को कोरोना वायरस का डर सताने लगा। इस पर पड़ोसियों ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में शिकायत की।इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल की टीम निरीक्षण करने पहुंची।
मौके पर तीन मरीज ओपीडी में बैठे थे और चिकित्सक इन्हें देख रहे थे। चिकित्सक से क्लीनिक का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि खेरिया मोड़ पर उनकी क्लीनिक है, लेकिन उसके भी लाइसेंस दो-तीन साल पहले ही नवीनीकरण न कराने से निरस्त हो गया है।

टीम को देखकर पड़ोसी भी आ गए, उन्होंने टीम को बताया कि लॉकडाउन में भी यहां ओपीडी चलती रही। इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल टीम के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि क्लीनिक का लाइसेंस जरूरी है। यहां अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करते हुए नोटिस भी दिया है।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल टीम की एनओसी के बाद ही क्लीनिक संचालित कर सकते हैं। बिना इसके संचालित क्लीनिक पर कार्रवाई होगी। अर्जुन नगर में संचालित क्लीनिक बिना लाइसेंस के भी चल रही थी।