फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown youth dies after being hit by train

Agra News: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Mon, 05 Aug 2024 05:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Unknown youth dies after being hit by train
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत गांव पैतीखड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव की रनधीर निवासी पैतीखेड़ा के रूप में पहचान हुई। दिल्ली में हलवाई का काम करता था। वह नौकरी से तीन-चार दिन से गायब था ।
विज्ञापन


शनिवार की रात 10 बजे थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैतीखड़ा के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। तभी ग्राम प्रधान पैतीखेड़ा की ओर से मृतक के पिता को फोटो दिखाए तो उसने अपने पुत्र रनधीर के रूप में उसकी पहचान की। मृतक के पिता रामबरन सिंह निवासी पैतीखेड़ा ने बताया कि वह पैतीखेड़ा गांव में किराए के मकान में रहता है। वही, बताया कि मेरा पुत्र चार माह पहले दिल्ली में हलवाई का काम करने गया था तथा तीन चार दिन से दुकान से गायब था तथा फोन भी स्विच ऑफ था। तीन पुत्र हैं। मृतक सबसे बड़ा पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक डौकी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed