{"_id":"623c37aa7ed0631e6d2d36b0","slug":"unknown-vehicle-trampled-student-going-to-up-board-exam-after-death-jam-and-ruckus-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत के बाद, जाम और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत के बाद, जाम और हंगामा
Thu, 24 Mar 2022 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:51 PM IST
सार
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। घटना के गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह बवाल शांत कराया।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की सुबह की पाली में परीक्षा देने जा रहे छात्र को कोटवन चैक पोस्ट के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक दिल्ली-मथुरा हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने छात्र के परिवारीजनों और आक्रोशित ग्रामीणों को वाहन की तलाश कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव नवीपुर निवासी हीरालाल के पुत्र जीते सुबह साइकिल से बोर्ड की पहली पाली में परीक्षा देने जा रहा था। कोटवन पुलिस चैकपोस्ट के सामने अज्ञात वाहन ने जीते को साइकिल समेत रौंद दिया। जीते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को दिल्ली-मथुरा हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण वाहन चालक का पताकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर हंगामा होता रहा। इससे दिल्ली से मथुरा की तरफ आने वाले वाहनों की हाईवे पर लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि टक्कर मार कर भागे वाहन का पता कर और उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीण ने पुलिस को छात्र का शव उठाने दिया। करीब आधे घंट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।