{"_id":"674447f9826e5c699c0db6d1","slug":"unknown-vehicle-ran-over-a-bike-riding-uncle-nephew-and-a-cyclist-many-died-in-firozabad-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे और साइकिल सवार को रौंदा, दो की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे और साइकिल सवार को रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mon, 25 Nov 2024 03:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
firozabad road accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में एटा रोड पर देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में भतीजे और साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं, चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। चाचा- भतीजे शादी समारोह में भाग लेकर वापस एटा लौट रहे थे।
एटा के थाना सकरौली इलाके के पृथ्वीपुर के रहने वाले सुधीर कुमार (16) पुत्र विजेंद्र कुमार अपने चाचा जितेन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश के साथ रविवार शाम टूंडला स्थित बैनीवाल गार्डन में अपनी बुआ के लड़के की शादी समारोह में भाग लेने आए थे।
रात 11 बजे वो अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक थाना पचोखरा के गांव श्रीनगर के पास पहुंची तभी गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं चाचा जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच टूंडला से साइकिल से अपने गांव लौट रहे इमलिया निवासी हरिओम (26) को भी वाहन ने रौंद दिया। गंभीर घायल हरिओम को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

घायल जितेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पचोखरा प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।