फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle hit the bike, two youths died in road accident in mathura

Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 17 Nov 2022 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Nov 2022 07:57 AM IST
सार

थाना फरह के कस्बा निवासी हरिओम(24) पुत्र वीरी सिंह और कन्हैया(25) पुत्र बिजेंद्र निवासी फतिहा बाइक से स्वर होकर मथुरा से फरह लौट रहे थे। बाइक सवार युवक थाना रिफाइनरी के गांव बरारी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Unknown vehicle hit the bike, two youths died in road accident in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना रिफाइनरी के बरारी पर रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवक मथुरा से अपने घर फरह लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए। 
विज्ञापन


थाना फरह के कस्बा निवासी हरिओम(24) पुत्र वीरी सिंह और कन्हैया(25) पुत्र बिजेंद्र निवासी फतिहा बाइक से स्वर होकर मथुरा से फरह लौट रहे थे। बाइक सवार युवक थाना रिफाइनरी के गांव बरारी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए। युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 

बरारी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसा करीब रात नौ बजे का है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed