{"_id":"69bb6190f3a0c79dcc0f1572","slug":"unknown-vehicle-collides-with-scooty-in-agra-two-youths-dead-one-injured-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा किला के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा किला के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
Thu, 19 Mar 2026 08:10 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:10 AM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में ईद से पहले दो घरों की खुशियां काफूर हो गई। आगरा किला के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किला के सामने बुधवार देर रात अज्ञात बस की टक्कर से स्कूटी सवा दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
घटना रात तकरीबन 1:00 बजे की बताई गई है। ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले आमिर, तौकीर और अदनान स्कूटी से कर लौट रहे थे। आगरा किला के सामने तेज रफ्तार बस आई और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मगर हादसा करने वाली बस को नहीं पकड़ा जा सका। सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आई जहां तौकीर और आमिर को मृत घोषित कर दिया गया। अदनान का इलाज चल रहा है।
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी पर काफी देर बाद आए लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही और हंगामा किया। ईद से पहले हुए हादसे से मृतक परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसा करने वाली बस की तलाश में लगी हुई है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।