फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unknown man sent threatening messages to village head on name of DM

व्हाट्सएप पर लगाई डीएम नेहा शर्मा की फोटो, ग्राम प्रधान को भेजे ऐसे मैसेज

Thu, 30 Aug 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Thu, 30 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
unknown man sent threatening messages to village head on name of DM
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में किसी सिरफिरे ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा की तस्वीर को अपने व्हाट्सएप नंबर पर प्रोफाइल पिक्चर बनाकर ऐसी हरकत की, जिसे जानकर अधिकारी भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन


आरोपी ने डीएम की फोटो लगे अपने व्हाट्सएप नंबर से एक ग्राम प्रधान को धमकी भरा मैसेज भेजा। साथ ही  प्रधान को भद्दी गालियां भी दीं। प्रधान ने डीएम अवगत कराया और शिकायती पत्र भी दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भांडरी के प्रधान प्रवीन यादव ने डीएम को बताया कि 27 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर आईएएस नेहा शर्मा के नाम से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने प्रधान को भद्दी गालियां दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज करने वाले व्यक्ति ने प्रधान को घर से उठवा लेने की धमकी भी दी। जब प्रधान ने इसकी डीएम नेहा शर्मा से शिकायत की बात कही तो उसने खुद को डीएम का सेक्रेटरी बताया। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम से की।      


डीएम नेहा शर्मा ने प्रधान को धमकी भरा मैसेज भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने तत्काल आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा कर धमकाने वाले का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed