{"_id":"5eaf04c56584b0592916161b","slug":"university-professor-found-corona-positive-jaipur-house-colony-sealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय का प्रोफेसर मिला कोरोना संक्रमित, सील किया जयपुर हाउस का इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय का प्रोफेसर मिला कोरोना संक्रमित, सील किया जयपुर हाउस का इलाका
Mon, 04 May 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमित मिलने के बाद सील की गई जयपुर हाउस की कॉलोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का वायरस रविवार को जयपुर हाउस में पहुंच गया। यहां विश्वविद्यालय का प्रोफेसर संक्रमित मिला है। उनके घर के आसपास बल्लियां लगा दी गईं हैं। इससे विश्वविद्यालय में भी हड़कंप है। उनके संपर्क में रहे प्रोफेसर और अन्य लोगों ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी सूची बनाई है। सभी से कहा गया है कि अगर किसी की तबीयत खराब हो तो वह कोरोना जांच
अवश्य कराए।
तबीयत खराब होने पर प्रोफेसर खुद सैंपल देने गए थे। नए संक्रमितों में एसएन मेडिकल कॉलेज का चिकित्सक भी है। वह देहली गेट का निवासी है। श्रीपारस हॉस्पिटल से संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां के दो और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
एक ग्वालियर रोड का निवासी है। दूसरा केके नगर, सिकंदरा का। जालमा, ताजगंज का युवक भी संक्रमित मिला है। एसएन का पीर कल्याणी निवासी सफाई कर्मचारी पॉजिटिव आया है। इनके अलावा हरीकाशी दौहर्रा, सिकंदरा, चारसू गेट, एमएमआईजी शमसाबाद रोड, छीपीटोला, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात, बरौली अहीर, अनुराग नगर, बल्केश्वर, तलइया काजीपाड़ा, तेलीपाड़ा, जगदीशपुरा, चारबाग, शाहगंज, कृष्णा कॉलोनी अजीत नगर, नरायच, कुम्हारपाड़ा, सोरों कटरा, राम विहार देवरी रोड में संक्रमित मिले हैं। पिछले सात दिन में मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या उनकी है जो खुद सैंपल देने के लिए गए।

दूधियों, सब्जी विक्रेताओं के बाद पान मसाले वाले पॉजिटिव
पहले दूधिए, फिर सब्जी वाले और अब पान मसाला बेचने वाले संक्रमित मिले हैं। अर्चना टॉकीज पर ठेल लगाकर पान मसाला बेचने वाले पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये वजीरपुरा बस्ती के निवासी हैं। इनकी रिश्तेदार मथुरा में संक्रमित मिली है। इन दोनों की तबीयत बिगड़ने पर सैंपल लिया गया था। अब इनके संपर्क में आए लोगों की सूची बन रही है।
फूल नहीं बिके, तो सब्जी बेची, हो गया संक्रमित
शाहगंज के चारबाग का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसका फूल बेचने का काम है लेकिन लॉकडाउन में यह बंद हो गया। इस कारण कुछ दिन से सिकंदरा मंडी से सब्जी लाकर बेचने लगा।
तबीयत खराब होने पर सैंपल दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा सिकंदरा मंडी से सब्जी लाने वाला किशोरपुरा, जगदीशपुरा का युवक भी संक्रमित मिला है। शाहगंज चौराहे के पास का सब्जी विक्रेता भी संक्रमित आया है। अब तक 30 सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं।

आगरा की युवती की लखनऊ में मौत
एसजीपीजीआई में राजधानी कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती आगरा निवासी युवती की रविवार को मौत हो गई। राजधानी कोविड-19 हॉस्पिटल में 28 अप्रैल को आगरा से 4 मरीजों को भेजा गया था। इनमें 28 साल की युवती की हालत गंभीर थी। वह किडनी संबंधी समस्या से भी पीड़ित थी। रविवार को उसकी मौत हो गई। आगरा के अन्य तीन कोरोना पॉजिटिव की हालत में सुधार है।