फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University personnel to enhance compensation Ruckus

मुआवजा बढ़ाने के लिए विवि कर्मियों का हंगामा

Sun, 28 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 28 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
University personnel to enhance compensation Ruckus
वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह के परिवारीजनों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ ने कुलपति सचिवालय पर हंगामा किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारियों से अभद्रता कर दी, इससे माहौल और बिगड़ गया। मामला बढ़ने पर 10 लाख का चेक संघ अध्यक्ष को सौंपा गया, जिसे मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। गत 12 फरवरी को परीक्षा विभाग में कार्यरत सतेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुलपति ने सात लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी। संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि कुलपति सात लाख के चेक देने को ही तैयार थे, कर्मचारी संघ ने 10 लाख रुपये के चेक की मांग की थी, इसे मानते हुए कुलपति ने 10 लाख का चेक दिया है। प्रदर्शन में बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश वर्मा, पीके सिंह, राजेश पंडित, रोहित शर्मा, राजेश शर्मा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed