{"_id":"60e8b13c8ebc3ec25319cdda","slug":"university-main-examinations-will-be-held-from-july-26-agra-news-agr49919284","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 26 जुलाई से होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 26 जुलाई से होंगी
विज्ञापन
(अलीगढ़ व आसपास के लिए भी)
विवि: 26 जुलाई से होंगी मुख्य परीक्षाएं
- आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है
- छात्रों की मांग पर प्रश्नपत्रों में अंतराल भी बढ़ाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा अब 26 जुलाई से कराई जानी है। इसी के अनुरूप अंतिम रूप से परीक्षा कार्यक्रम तैयार कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम वेबसाइट और कॉलेजों की लॉगइन आईडी में डालकर आपत्तियां मांगी थी। इनके आधार पर कार्यक्रम में कुछ संशोधन भी किया जा रहा है।
परीक्षाएं पहले 22 जुलाई से कराने की योजना थी। अभी परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची तय नहीं हुई है। इससे परीक्षा को कुछ आगे बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि फिलहाल 26 जुलाई से परीक्षा कराने की योजना है। एक-दो दिन में ही तारीख के साथ परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्रों की सूची पर भी काम चल रहा है। एक हफ्ते के अंदर इसे भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
15 अगस्त तक परीक्षाएं संपन्न करानी है
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार मुख्य परीक्षाएं 15 अगस्त तक संपन्न करानी हैं। उसी के अनुरूप परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण किया जा रहा है। कुछ छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई कि उनकी परीक्षाएं लगातार हैं, उनके बीच अंतराल कम है, उनमें कुछ बदलाव किया गया है। वहीं, बीकॉम के छात्रों ने बताया कि इसी दौरान उनके सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं हैं, जो तारीखें बताई गई हैं, उनमें उनकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नहीं रखी जा रही हैं।