फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Main examinations will be conducted in four shifts

चार पाली में कराई जाएंगी मुख्य परीक्षाएं

Sun, 04 Jul 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
University: Main examinations will be conducted in four shifts
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन शैक्षणिक सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाएं चार पाली में कराएगा। प्रत्येक पाली की परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी। कुछ प्रश्नपत्रों की परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया। सभी कॉलेजों के प्राचार्यों से प्रश्नपत्र से संबंधित कोई त्रुटि या फिर अन्य किसी संशोधन के लिए आपत्ति (प्रमाण के साथ) पांच जुलाई तक मांगी गई है। निर्धारित तारीख के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अभी परीक्षा की तारीख नहीं घोषित की गई है। अभी चारों पाली की परीक्षा का समय, पाठ्यक्रमों के विषयों के नाम और समय दिया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक, दूसरी पाली 10:00 से 11:30 बजे तक, तीसरी पाली दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक और चौथी पाली शाम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक होगी। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी। इसमें परीक्षार्थियों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्नातक स्तर के जिस विषय में दो-तीन प्रश्नपत्र होते हैं, ऐसे विषयों के दोनों-तीनों प्रश्नपत्रों के पाठ्यक्रम को शामिल करके एक ही प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई जाएगी। परास्नातक स्तर पर महज अनिवार्य विषयों की ही परीक्षा कराई जाएगी। जिन विषयों के प्रश्नपत्र के सामने (#) दर्ज होगा, उस प्रश्नपत्र की परीक्षा लिखित आधार पर होगी और वह प्रश्नपत्र दो घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed